बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला और प्रियांक शर्मा इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्ख़ियों में है। कुछ दिन पहले ही दोनों ने अपने प्यार को सबके सामने कबूल करते हुए इसकी ऑफिसियल घोषणा भी की है। अब दोनों की लव लाइफ के चर्चे सोशल मीडिया पर चर्चा में बने हुए है।

हाल ही में बेनाफ्शा सूनावाला ने ब्वॉयफ्रेंड प्रियांक शर्मा के साथ एक रोमांटिक वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में, प्रियांक काफी मजाकिया और प्यारभरे मूड में नजर आ रहे है। वीडियो में दोनों की करीबी साफ़ देखी जा सकती है।
.jpg)
वीडियो में प्रियांक भारी-भरकम बाइसेप्स के साथ अपनी लेडीलव के गाल पर पैक करते नजर आ रहे है। बेनाफ्शा ने इस वीडियो को लाल दिल के साथ कैप्शन दिया है । बता दें, इन दिनों पुरे देश में कोरोना के चलते लॉकडाउन जारी है और इस दौरान बेनाफ्शा सूनावाला और प्रियांक शर्मा एक साथ समय बिता रहे है।
बिग बॉस 11 फेम प्रियांक शर्मा और बेनाफ्शा सूनावाला शो के दौरान ही एक दूसरे के करीब आ गए थे और उनके रिलेशनशिप को लेकर लगातार सुर्खियां भी बनी थी। कई सालों तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साध रखी थी लेकिन अब दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिसियल बना दिया है।
.jpg)
बीते दिनों बेनाफ्शा ने एक तस्वीर शेयर करके प्रियांक के साथ अपने रिलेशनशिप को कबूल किया था। तस्वीर में प्रियांक अपनी लेडी लव के गालों पर किस करते दिखाई दे रहे है। तस्वीर के कैप्शन में बेनाफ्शा ने लिखा , ‘कोई मुझे तुम्हारी तरह नहीं रख सकता, ये सबसे खास है , मेरा प्यार आदत बन गया है। ‘
इस तस्वीर पर कमेंट करके प्रियांक ने भी अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है। प्रियांक ने अपने कमेंट में दिल की इमोजी के साथ ‘कन्फर्मेशन’ लिखा था। सोशल मीडिया पर फैंस को ये जोड़ी काफी पसंद आ रही है।
.jpg)


Download Android App
Download iOS App



