रोशमी और कृति हुईं Big Boss12 से बेघर होने के बाद अनूप जलोटा और जसलीन के रिश्ते पर किया बड़ा खुलसा

Summary :

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 12 में इस वीकेंड के वार में पहली बार दो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो गए। रोशमी बनिक और कृति वर्मा Big Boss12 में से

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 12 में इस वीकेंड के वार में पहली बार दो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो गए। रोशमी बनिक और कृति वर्मा Big Boss12 में से एलिमिनेट होने वाली यह पहली जोड़ी बनी है।घर की पहली कैप्टन कृति और रोशमी घर से बेघर हो गई हैं। वहीं घरवालों के द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद दीपक ठाकुर फूट-फूटकर रोने लगे। हालांकि इस हफ्ते एक नहीं बल्कि दो एविक्शन होंगे।

सलमान खान ने शो के आखिर में इस हफ्ते घर से बेघर होने वाली पहली जोड़ी कृति और रोशमी के नाम की घोषणा की थी। सलमान ने पहले करणवीर का नाम लिया। हालांकि ये सलमान खान का मजाक था। थोड़ी देर बाद सलमान ने कृति और रोशनी की जोड़ी के बाहर होने की घोषणा की।

कृति और रोशनी इस सीजन घर से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बने हैं। अब घर से बेघर होने वाले दूसरे कंटेस्टेंट की घोषणा कल के एपिसोड में होगी।

आपको बता दें कि कृति और रोशमी इस घर की पहली कप्तान भी थी। हालांकि घरवालों द्वारा नियम तोड़ने और खुद भी नियमों को फॉलो न करने के कारण कृति और रोशमी से बिग बॉस ने नोमिनेशन में सेफ होने की पावर छीन ली थी।

इतना ही नहीं बेघर होने के बाद अब दोनों ने घर के अंदर के कई सारे राज भी शेयर किए हैं। सबसे बड़ा खुलासा दोनों ने भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी 37 साल छोटी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू के रिश्ते को लेकर किया है।

अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते का सच आया सबके सामने

रोशमी और कृति ने इसके रिश्ते की सच्चाई सामने लाई है। इन्होंने माना है कि अनूप जलोटा और जसलीन मथारू का रिश्ते एक-दम सच्चा है। हालांकि दोनों को शुरुआत में ये रिश्ते झूठा लगा था लेकिन साथ रहते हुए इन्हें दोनों का प्यार साफ दिखाने लगा।

https://www.instagram.com/p/BoViFabn9f8/?utm_source=ig_embed

रोशमी और कृति का मानना है कि इनकी जोड़ी क्यूट, स्वीट और बेशक विचित्र है। रोशमी ने माना कि अनूप जलोटा और जसलीन का इक्वेशन नॉर्मल गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से बेहतर है इसलिए लोगों को समझ नहीं आ रहा।लेकिन जोकि ये उनके साथ रहकर आई हैं इन्होंने दोनों के रिश्ते की सच्चाई को बारिकियों के साथ देखा है। इनका रिश्ते 100% सच्चा है और दोनों एक-साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

https://www.instagram.com/p/BoMtY8Hhxk1/?utm_source=ig_embed

वैसे अनूप जलोटा कई बार शो में रोमांटिक हो जाते हैं और जसलीन मथारू से बहुत ही प्यारी बातें भी करते हैं। अनूप कभी जसलीन से देर से आने की शिकायत करते हैं तो कभी कहते हैं कि वे मेकअप में ज्यादा समय लगा देती हैं। जसलीन और अनूप दोनों सबके सामने अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं।

Desk Team