बॉलीवुड में हर साल काफी सारी फिल्में रिलीज होती हैं। लेकिन उन फिल्मों में से कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं जिन्हें कई सालों बाद भी लोगों का वैसा ही प्यार मिलता है। जो उन फिल्मों को उनके रिलीज के समय में मिला था।
उन फिल्मों में से एक है Kajol और शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। इस फिल्म के बाद से ही शाहरुख और काजोल की जोड़ी को पसंद किया था। आज भी लोगों को इन दोनों की जोड़ी बहुत पसंद है।
आज भी इस फिल्म को देखना मौका कोई भी नहीं छोड़ता है। लेकिन आप में से बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि काजोल की इस सुपरहिट फिल्म को उनके पति यानी अजय देवगन ने आज तक नहीं देखा है।
इस वजह से बनी थी फिल्म डीडीएलजे
पिछले ही दिनों इस फिल्म के बारे में Kajol से सवाल पूछा तो उसका जवाब देते हुए काजोल ने कहा, “जब डीडीएलजे बनी थी तब हम में से किसी को यह अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म अच्छी है या बुरी। ईमानदारी से कहूं तो हमने सिर्फ इस फिल्म में काम किया और यह रिलीज हुई। लेकिन इस फिल्म की सफलता इसलिए इतनी बड़ी थी क्योंकि लोगों ने इस फिल्म को पसंद किया था और वे इसे दूसरे ही लेवल पर लेकर गये। हम ऐसे लोगों से भी मिले, जिन्होंने इस फिल्म को देखने के बाद शादी की और यह फिल्म उनकी अगली पीढ़ी ने भी देखी।”
Kajol ने कहा अजय ने नहीं देखी डीडीएलजे
जब Kajol से यह सवाल पूछा गया कि क्या अजय देवगन ने उनकी यह फिल्म देखी है। तब इसके जवाब में काजोल ने कहा, “उन्होंने सच बताते हुए कहा कि नहीं उन्होंने मेरी यह फिल्म नहीं देखी है और क्यों नहीं देखी है इसका जवाब भी मुझे सही तरीके से अब तक नहीं मिला है, जब की मैंने बहुत बार जानने की कोशिश की है।”
इस खास वजह से नहीं देखी अजय ने फिल्म
Kajol ने आगे बात करते हुए कहा कि अजय ने उन्हें जवाब में यह कहा है कि एक खास वजह है जिसके चलते मैंने ये फिल्म नहीं देखी है और ये वजह मैं तुम्हें नहीं बताऊंगा। लेकिन आगे काजोल ने इसके जवाब को जानने की जिम्मेदारी मीडिया को सोंपते हुए कहा है कि “मैं चाहती हूं कि आप लोग अजय से वो वजह पूछें और पता चलने पर मुझे भी बताएं।”


Download Android App
Download iOS App










