मां गौरी के लिए Aryan Khan ने शेयर की मां-बेटे की यह सबसे प्यारी तस्वीर

Summary :

बॉलीवुड के किंग खान के बड़े बेटे Aryan Khan अपने पापा की ही तरह एक दम अलग हैं। जैसे आर्यन के पापा शाहरूख खान ने अपने दम पर दुनियाभर में एक अलग पहचान बनाई है

बॉलीवुड के किंग खान के बड़े बेटे Aryan Khan अपने पापा की ही तरह एक दम अलग हैं। जैसे आर्यन के पापा शाहरूख खान ने अपने दम पर दुनियाभर में एक अलग पहचान बनाई है बिल्कुल वैसे ही आर्यन अपने दम पर अपनी पहचान बनाने में यकीन रखते हैं। Aryan Khan ने लीग से हटर अपनी मां गौरी के साथ एक बेहद प्यारी सी तस्वीर शेयर करी है जिसको उन्होंने कैप्शन दिया है ‘द बर्थ गिवर’, यानि के जन्मदाता। वैसे देखने वाली बात है कि आर्यन खान इतनी छोटी सी उम्र में भी कितनी गहराई से सोचते हैं।

https://www.instagram.com/p/BVe-PagFcWb/?utm_source=ig_embed

माँ गौरी ने अपने बेटे आर्यन खान की फोटो पर दिया रिएक्शन

हालांकि गौरी ने अपने बेटे Aryan Khan की इस फोटो पर अपना रिएक्शन दिया और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी यह फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘लव द टैग लाइन… द बर्थ गिवर’।

दोनों मां-बेटे की यह सोशल मीडिया टॉक देखकर लगता है कि आर्यन अपने पापा शाहरुख से ज्यादा मां गौरी के करीब हैं। तभी तो Aryan Khan ने फादर्स डे के दिन अपने तीन शब्दों से अपनी मां के प्रति इतनी बड़ी बात बयां कर दी जो शायद कोई एक बड़े पैराग्राफ में भी नहीं कह पाता।

https://www.instagram.com/p/BVfElJ2AJNi/?utm_source=ig_embed

बता दें की हाल ही में ख़बरें आयी थी की आर्यन जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं लेकिन वो सब महज एक अफवाह थी। बताया जा रहा है कि आर्यन अपने पिता के नक्शेकदम पर चलेंगे लेकिन अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद।

https://www.instagram.com/p/BQIPa9TgLWo/?utm_source=ig_embed

शाहरुख़ ने भी Aryan Khan और बेटी सुहाना के बारे में कहा था कि पहले वो पढाई पूरी करेंगे उसके बाद अगर उनकी इच्छा होगी तो एक्टिंग में कदम रखेंगे।

https://www.instagram.com/p/BRSPloxh03i/?utm_source=ig_embed

Aryan Khanऔर गौरी की इन सब बातों ने हमें शाहरूख खान के उस बयान को याद दिला दिया जिसमें उन्होंने अपने बच्चों को उनकी मां के ज्यादा करीब बताया था।

https://www.instagram.com/p/BOCNFjjhylw/?utm_source=ig_embed

Desk Team