Bigg Boss 13: जॉन सीना के बाद अब आसिम रियाज को सपोर्ट करें उतरी फास्ट एंड फ्यूरियस की टीम

Summary :

बिग बॉस 13 अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज की फैन फॉलोइंग भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ती जा रही है। बिग बॉस 13

बिग बॉस 13 अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है। बिग बॉस 13 के कंटेस्टेंट आसिम रियाज की फैन फॉलोइंग भारत के साथ-साथ विदेशों में भी बढ़ती जा रही है। बिग बॉस 13 के टॉप 2 में आसिम रियाज और सिद्धार्थ शुुक्ला का नाम माना जा रहा है। 
आसिम को कई सेलेब्रिटीज सपोर्ट कर रहे हैं। आसिम को पिछले दिनों मशहूर रेसलर जॉन सीना सपोर्ट करते नजर आए थे। आसिम को सपोर्ट करते हुए जॉन सेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट की थीं। जॉन सेना ने इन तस्वीरों के साथ कैप्‍शन नहीं किया था। 
जॉन सेना का समर्थन मिलने के बाद आसिम को लेकर सब यही चर्चा कर रहे थे कि अब वह एक इंटरनेशनल स्टार बन गए हैं। आसिम रियाज को जब जॉन सेना ने सपोर्ट किया था तब उनके भाई उमर रियाज और हिमांशी खुराना बहुत खुश हुए। बता दें कि एक और खुशखबरी आसिम रियाज के फैंस के लिए है। आसिम रियाज को जॉन सेना के बाद अब हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की टीम ने उन्हें सपोर्ट किया है। 
आसिम को सपोर्ट करने के लिए फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9 के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट पोस्ट किया है। इस पोस्ट में लिखा है, आसिम रियाज आपको फास्ट फैमिली में स्वागत है। हमारी फिल्म 22 मई को सिनेमाघरों में आ रही है। बतस उें कि हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9 की टीम ने आसिम का नाम अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए इस्तेमाल किया है। 

बिग बॉस 13 के पूर्व कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह ने भी इस फिल्म के पोस्ट को शेयर किया है और कैप्‍शन में लिखा, इन सब बातों पर उनको यकीन नहीं हो रहा है। दुनिया का इतना बड़ा ब्रांड आसिम रियाज को पहचानता है। यह उसके लिए सम्मान की बात है। 

फास्ट एंड फ्यूरियस टीम का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है। वहीं आसिम के फैन्स का कहना है कि आसिम रियाज को फास्ट एंड फ्यूरियस 10 में इस ट्वीट के बाद कास्ट कर सकते हैं। इस पोस्ट को देखकर आसिम के फैन्स बहुत ही उत्ताहित और खुश हैं। फैन्स कह रहे हैं कि अब इंटरनेशनल स्टार आसिम रियज बनते जा रहे हैं। 

Desk Team