टीवी का मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस 14 को लेकर दर्शक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। इस शो के मेकर्स हर सीजन कुछ न कुछ नया ट्विस्ट लेकर आते है,जिससे दर्शकों का खूब उत्साह बना रहता है। ऐसे में बिग बॉस का 14 वां सीजन लेकर एक बार फिर सलमान खान आज यानी 3 अक्टूबर को टीवी पर दस्तक देने वाले हैं।

आज रात 9 बजे से बिग बॉस का ग्रैंड प्रीमियर शुरू होने वाला है। इतना ही नहीं हर बार की तरह इस बार भी शो में फैंस के लिए कई सारे सरप्राइज भी हैं। वहीं शो में घर के इंटीरियर से लेकर कंटेस्टेंट्स की लिस्ट तक को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं।

शो में शामिल होने वाले सेलेब्स
बिग बॉस 14 में शामिल होने वाले कुछके सेलेब्स के नाम का खुलासा हो गया है। खबर है कि शो में इस बार टीवी कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला होंगे। मगर ये दोनों स्टार शो में कंटेस्टेंट बनकर आएंगे या कंटेस्टेंट्स से मिलने के लिए जाएंगे इस बारे में तो शो के प्रीमियर के दौरान ही मालूम होगा। इसके अलावा शो के कई प्रोमोज में गौहर खान भी दिखाई दे चुकी हैं।

इसके अलावा बिग बॉस 14 में टीवी एक्टर एजाज खान कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगे। वहीं जैस्मीन भसीन भी शो में कंटेस्टेंट बनकर दस्तक देने वाली है। इन दोनों स्टार के अलावा नैना सिंह,निशांत सिंह मलकानी,पवित्रा पुनिया,राहुल वैद्या,जान कुमार सानु,निक्की तंबोली,सारा गुरुपाल,शहजाद देओल,श्रदुल पंडित और राधे मां इस बार बिग बॉस के घर कंटेस्टेंट बने दिखाई देंगे।
वहीं कुछ सितारों के नाम भी सामने आए है जो बिग बॉस 14 का हिस्सा नहीं है। इसमें अभिनेत्री टीना दत्ता का नाम शामिल है पहले खबरें आई कि अभिनेत्री शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आएंगी,मगर बाद में अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम बताया कि वो शो का हिस्सा नहीं होने वाली हैं।


Download Android App
Download iOS App



