रिएलिटी शो बिग बॉस 14 में कंटेस्टेंट्स के बीच लव ट्राएंगल बनता नजर आ रहा है। ‘बिग बॉस 14’ के दो कंटेस्टेंट अली गोनी और जैस्मिन भसीन की ख़ास दोस्ती इस वक्त बिग बॉस के दर्शकों के लिए एक मिस्ट्री बनी हुई है। दोनों एक दूसरे को अपना बेस्ट फ्रेंड कहते हैं, लेकिन सबको पता है की वो गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड हैं। उन्हें देखकर हर किसी के ज़हन में ये सवाल आता है कि क्या वाकई ये लोग सिर्फ बेस्ट फ्रेंड्स हैं??
ख़ैर.. ये मिस्ट्री तो तब तक नहीं सुलझेगी जब तक अली या जैस्मिन ख़ुद इस बारे में कोई अनाउंसमेंट नहीं कर देते।लेकिन इसी बीच निक्की तंबोली अली गोनी को पसंद करने लगी हैं। निक्की का कहना है कि जैस्मिन उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं सिर्फ दोस्त हैं और अगर अली कभी सामने से आकर उनसे पूछेंगे कि क्या वो उन्हें पसंद करती हैं तो निक्की हां ही करेंगी।

मंगलवार के एपिसोड में अली को लेकर निक्की और राखी सावंत के बीच बात होती है। निक्की कहती हैं, ”अली मैं जानती हूं जैस्मीन आपकी गर्लफ्रेंड हैं लेकिन मैं आपको पसंद करती हूं? मैंने ऐसा बोला है आपको यह बात किसने बताई? इसपर राखी बोलती हैं, ”मुझे याद नहीं है, लेकिन किसी ने बोली है यह बात।” निक्की कहती हैं, ”लेकिन जैस्मीन तो अली की गर्लफ्रेंड है भी नहीं, दोनों बेस्ट फ्रेंड्स है।”


Download Android App
Download iOS App




