विवादों में भंसाली-आलिया की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, क्या रुक जाएगी शूटिंग?

Summary :

आलिया भट्ट की अपकमिंग मूवी ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ रिलीज से पहले ही विवादों में फंस गई है। फिल्म को लेकर रियल गंगूबाई के परिवार वालों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में हुसैन जैदी, संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

संजय लीला भंसाली की ज्यादातर फिल्में विवादों का हिस्सा बनती हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को लेकर एक बड़ी खबर आ रही हैं।  फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ विवादों में पेंस गई हैं। यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई पर आधारित है। इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग मुंबई में इन दिनों चालू है। अब गंगूबाई के परिवारवालों ने आपत्ति जताते हुए 22 दिसंबर को संजय लीला भंसाली, आलिया भट्ट और हुसैन कैदी के खिलाफ केस दर्ज किया है। 


 दरअसल, फिल्म को लेकर गंगूबाई के परिवार वालों ने संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट पर बॉम्बे सिटी सिविल कोर्ट में केस दायर किया है। इस केस में गंगूबाई के परिवार वालों ने फिल्म की कहानी पर आपत्ति जताई है।  इस मामले पर 7 जनवरी 2021 तक तीनों सेलेब्स को जवाब देने का वक्त दिया गया है। 


यह फिल्म मशहूर लेखक हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई’ पर बनाई जा रही है। फिल्म की शूटिंग भी लगातार जारी है। इसी बीच ये नया विवाद मेकर्स के लिए परेशानियां खड़ी कर सकता है। गंगूबाई 60 के दशक में मुंबई माफिया का बड़ा नाम थीं। बताया जाता है कि उन्हें पति ने महज पांच सौ रुपए के लिए बेच दिया था। इसके बाद से ही वे वेश्यावृत्ति में लिप्त हो गईं थीं।  इस दौरान उन्होंने मजबूर लड़कियों के लिए भी बहुत काम किए। 



इस फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आने वाली हैं। आलिया इसमें गैंगस्टर का किरदार निभाएंगी। एक्ट्रेस पहली बार ऐसा किरदार निभाने जा रही हैं। इससे पहेल उन्होंने ‘गली ब्वॉय’ थोड़ा एग्रेसिव किरदार निभाया था।वहीं, आलिया, संजय लीला भंसाली के साथ भी पहली बार किसी फिल्म में काम कर रही हैं। 

Desk Team