Bigg Boss 14 : रूबीना दिलैक बनीं पहली फाइनलिस, अगले हफ्ते होगा फिनाले

Summary :

सलमान ने जैसे ही इस बात की घोषणा की तो सारे कंटेस्टेंट के होश उड़ गए। बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है जब शो का फिनाले इतनी जल्दी हो रहा है। इतना ही नहीं भाईजान ने ये भी बताया कि दर्शक टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक को काफी पसंद कर रहे हैं।

‘बिग बॉस 14’ में इस वीकेंड का वार में सलमान ख़ान ने एक ऐसा अनाउंसमेंट किया जिसे सुनकर न सिर्फ ‘बिग बॉस’ के फैंस को झटका लगा, बल्कि घर के सारे कंटेस्टेंट का मुंह खुला का खुला रह गया। आमतौर पर बिग बॉस तीन महीने चलता है और जनवरी में जाकर शो का फिनाले होता है, लेकिन भाईजान ने कल के एपिसोड में ये बताया कि बिग बॉस 14 का फिनाले जनवरी में नहीं, बल्कि अगले हफ्ते होने वाला है।
सलमान ने जैसे ही इस बात की घोषणा की तो सारे कंटेस्टेंट के होश उड़ गए। बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार हो रहा है जब शो का फिनाले इतनी जल्दी हो रहा है। इतना ही नहीं भाईजान ने ये भी बताया कि दर्शक टीवी एक्ट्रेस रूबीना दिलैक को काफी पसंद कर रहे हैं, उन्हें वोट तो अच्छे मिल ही रहे हैं इसके अलावा लोगों को उनके व्यूज़ और स्टैंड लेना काफी अच्छा लगता है। यही वजह कि रूबीना को बिग बॉस 14 का पहला फाइनलिस्ट घोषित किया जा रहा है।
इसकी घोषणा करत हुए सलमान ख़ान ने कहा कि बिग बॉस फिनाले के लिए केवल चार लोग ही बचेंगे बाकी सब इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगे। अब वो चार कौन होंगे ये अगले वीकेंडा का वार तक पता चल जाएगा। 

Desk Team