Bigg Boss 16 फेम Priyanka choudhary की चमकी किस्मत, Salman Khan ने दे दिया ये बेशकीमती तोहफा

Summary :

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस अब अपने फिनाले के करीब जाता हुआ दिखाई दे रहा हैं। ऐसे में अब सारे ही कंटेस्टेंट काफी ज्यादा जद्दोजहत से गेम को जीतने के लिए लगे हुए हैं। ऐसे में अब बिग बॉस का ये गेम और भी ज्यादा रोमांचक होता हुआ दिखाई दे रहा हैं।

छोटे परदे का फेमस रियलिटी शो बिग बॉस अब अपने फिनाले के करीब जाता हुआ दिखाई दे रहा हैं। ऐसे में अब सारे ही कंटेस्टेंट काफी ज्यादा जद्दोजहत से गेम को जीतने के लिए लगे हुए हैं। ऐसे में अब बिग बॉस का ये गेम और भी ज्यादा रोमांचक होता हुआ दिखाई दे रहा हैं। वही बिग बॉस का घर एक ऐसा घर है जहां कंटेस्टेंट के घर से निकलते ही किसमत चमकनी शुरू हो जाती हैं।  लेकिन इस बार तो एक कंटेस्टेंट की घर में रहते ही किस्मत चमक गयी हैं। 
दरअसल ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि सीजन के शुरुआत से ही अपनी आवाज का दम-खम दिखाने वाली कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी हैं। गेम के शुरूआती दिनों से प्रियंका काफी स्ट्रांग गेम खेलती हुई दिखाई दे रही हैं। इस बात की प्रशंसा दर्शकों के साथ-साथ शो के होस्ट सलमान खान भी कई बार कर चुके हैं। ऐसे में सलमान खान प्रियंका चौधरी को एक और अनोखा ऑफर देते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
दरअसल, वीकेंड के वार पर सलमान खान ने कुछ ऐसा कह दिया कि जिससे प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गईं। सलमान सभी घरवालों से बातचीत कर रहे थे। तभी उन्होंने प्रियंका चाहर से कहा कि ‘जब इस घर से बाहर निकलना तो मेरे पास आपके लिए एक बड़ा ऑफर है।’ 
बता दें कि लोगों का ये मानना है कि प्रियंका जल्द ही सलमान खान की किसी फिल्म में नजर आने वाली हैं। वहीं अर्चना गौतम ने इसके लिए प्रियंका को ढेर सारी बधाइयां दी है। उन्होंने कहा कि सलमान सर ने प्रियंका की लाइफ बदल दी है। वो उनके लिए काफी खुश हैं।
Salman Khan says goodbye to Bigg Boss 16, check new host
बता दे की कल बिग बॉस के घर में एलिमिनेशन की प्रक्रिया की गयी जिसमे दर्शकों के कम वोट मिलने की वजह से सौंदर्य शर्मा को घर से बेघर कर दिया गया  हैं। वही सौंदर्य के घर से जाने पर अर्चना गौतम और निमृत काफी भावुक होती हुई भी नजर आई। 
वही अब घर में सिर्फ 8 कंटेस्टंट ही बचे हुए हैं। फिलहाल निमृत कौर के पास टिकट टू फिनाले है और वो घर की कैप्टन हैं। ऐसे में अब बिग बॉस एक बार फिर से गेम खेलने वाले हैं। जहां निमृत की टिकट टू एक फिनाले एक बार फिर से दाव पर लगती हुई दिखाई देगी। 

Desk Team