‘ड्रामा मत करों’ पायरल रोहतगी ने लगाई मंदना करीमी को फटकार, साजिद को लेकर कही ये बात

Summary :

हाल में ही बिग बॉस 16 में साजिद खान के हिस्सा लेने पर विरोध हुआ। मंदाना करीमी ने तो बॉलीवुड क्वीट करने का ऐलान तक कर दिया। अब इस पूरे मामले में लॉकअप कंटेस्टेंट पायल रोहतगी ने रिएक्ट किया और फराह खान के भाई का सपोर्ट किया है।

जब से मशहूर डायरेक्टर
साजिद खान ने बिग बॉस 16 में एंट्री मारी है तभी वो फिल्मी गलियारों में हंगामा मच
गया है। मीटू के आरोपी साजिद खान को बिग बॉस के घर में देखकर कई सेलेब्स भड़क उठे
है और सोशल मीडिया यूजर्स भी साजिद को लेकर कड़ी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वहीं
हाल ही में मॉडल और एक्ट्रेस
मंदना करीमी ने साजिद
का विरोध करते हुए बॉलीवुड छोड़ने की बात कही थी। वहीं अब मंदना के बॉलीवुड क्वीट
करने वाली बात पर पायल रोहतगी ने पलटवार करते हुए साजिद खान का समर्थन किया है।

Payal Rohatgi - IMDb

दरअसल, मंदना करीमी वो हैं जिन्होंने फिल्म डायरेक्टर साजिद खान पर यौन
उत्पीड़न का आरोप लगाया था। ऐसे में डायरेक्टर को बिग बॉस 16 के घर का हिस्सा बनता
देख उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि वो इसका विरोध करती हैं और वह ऐसी
इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती जहां ऐसे आरोपियों को बढ़ा चढ़ाकर दिखाया जा
रहा है।

Mandana Karimi Wiki, Age, Boyfriend, Husband, Family & Biography - (updated  October 5, 2022 )

मंदना के इस बयान पर लॉकअप में उनकी को-कंटेस्टेंट रहीं पायल रोहतगी की
प्रतिक्रिया दी है। पायल रोहतगी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिएक्ट करते हुए लिखा कि
‘साजिद खान ने उन छह महिलाओं के साथ गलत किया है जिन्होंने
पब्लिकली सामने आकर अपनी आपबीती को बयां किया है। उन्हें इसके लिए सरेआम बदनाम
होना पड़ा है। महिलाएं उन्हें कोर्ट तक भी ले जा सकती हैं।
’

उन्होंने आगे लिखा, ‘मगर याद कीजिए
महात्मा गांधी के हत्यारों को भी सुधरने का अधिकार मिला था। तो क्या साजिद खान को
जीने का हक नहीं है। क्या उन्हें पश्चात करने का अधिकार नहीं है
? उन्हें उनके हक के लिए लड़ने दो। तुम उनका विरोध करो पर बॉलीवुड छोड़ने का
ड्रामा मत करो। बॉलीवुड काम करने की जगह नहीं है। यहां महिलाओं का सम्मान नहीं
होता है। पर ईरान में भी नहीं रहना चाहिए क्योंकि वह भी महिलाओं का सम्मान नहीं
होता है।
’

Sajid Khan #MeToo Controversy: 9 women who accused the Bigg Boss 16  contestant of sexual misconduct

बिग बॉस 16 में साजिद खान की एंट्री को लेकर मंदना ने एक इंटरव्यू में कहा, “ईमानदारी से कहूं तो, मैं उन्हें फिर
से सुर्खियों में देखकर हैरान नहीं हूं।
इससे पता चलता है कि भारत और कई अन्य देशों में
मीटू आंदोलन वास्तव में कहीं भी क्यों नहीं पहुंचा। सच कहूं तो यही वजह है कि
मैंने पिछले सात महीनों से काम नहीं किया है। मैं ऐसी इंडस्ट्री से नहीं जुड़ना
चाहती जहां महिलाओं का सम्मान न हो।
”

Desk Team