दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिस पर खूब विवाद हुआ है और अब उन्हें इसके लिए माफी मांगनी पड़ी है। क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद उनसे नाराज बताए जा रहे हैं। इसी बीच गुजरात की सड़कों पर केजरीवाल को लेकर कई जगह काले होर्डिंग देखे गए हैं। जिसमे केजरीवाल को मुस्लिम की तरह दिखाया गया है। माना जा रहा है वीडियो से हुए विवाद को लेकर पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनाव में कठनाईयो का सामना करना पड़ सकता है।
केजरीवाल को मुस्लिम वेश में दर्शाया
जानकारी ने अनुसार आम आदमी पार्टी को लेकर गुजरात की सड़कों पर काली होर्डिंग लगा दी गई है। जिसमे केजरीवाल को मुस्लिम वेश में दर्शाया गया है और साथ में लिखा है कि मैं हिंदू धर्म को पागलपन मानता हूं। इसके अलावा लिखा है कि मैं ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम और कृष्ण को भगवान नहीं मानता। इस तरह की होर्डिंग कई जगहों पर देखि गई हैं। इन होर्डिंग्स को ऐसे समय में लगाए गए हैं, जब केजरीवाल शनिवार से दो दिवसीय राजकीय दौरे पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जाने वाले हैं।
बीजेपी की गौतम के इस्तीफे की मांग
दरअसल, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसमे आप मंत्री कथित तौर पर भगवान को न मानने की शपथ लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को भाजपा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और उनसे इस्तीफे की मांग की गई है। जिसके बाद खबर आई कि मंत्री की इस हरकत से खुद अरविंद केजरीवाल काफी नाराज हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी की ओर से कोई भी मंत्री के बचाव में कुछ भी बोलने से परहेज नहीं कर रहा है। वहीं बीजेपी लगातार मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रही है। इसके साथ ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मंत्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।


Download Android App
Download iOS App



