Bigg Boss 19: Bigg Boss 19 के इस कंटेस्टेंट को था Shraddha Kapoor पर क्रश, कहा- ‘स्वीटहार्ट थीं’

Summary :

Bigg Boss 19: बिग बॉस का 19वां सीजन शुरुआत से ही फैंस को अपनी ओर खींचने का काम कर रहा है। शो में जहां एक और कंटेस्टेंट के बीच में नोंक-झोंक देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ प्रतियोगी अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से सुना रहे हैं। लोकप्रिय संगीत निर्देशक और गायक अमाल मलिक ने खुलासा किया है कि स्कूल के दिनों में उन्हें श्रद्धा कपूर पर क्रश था। उन्होंने बताया कि श्रद्धा उनकी सीनियर थीं और स्कूल में डेन्चर लगाती थीं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा की सादगी और ईमानदारी ने उन्हें अपना दीवाना बना लिया और…

Bigg Boss 19: बिग बॉस का 19वां सीजन शुरुआत से ही फैंस को अपनी ओर खींचने का काम कर रहा है। शो में जहां एक और कंटेस्टेंट के बीच में नोंक-झोंक देखने को मिल रही है, तो वहीं दूसरी ओर कुछ प्रतियोगी अपनी पर्सनल लाइफ के किस्से सुना रहे हैं। लोकप्रिय संगीत निर्देशक और गायक अमाल मलिक ने खुलासा किया है कि स्कूल के दिनों में उन्हें श्रद्धा कपूर पर क्रश था। उन्होंने बताया कि श्रद्धा उनकी सीनियर थीं और स्कूल में डेन्चर लगाती थीं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा की सादगी और ईमानदारी ने उन्हें अपना दीवाना बना लिया और यही उनके इंस्टाग्राम पर इतने बड़े फॉलोअर्स की असली वजह है।

अमाल थे श्रद्धा के दीवाने

आपको बताते चलें कि वो एक्ट्रेस कोई और नहीं श्रद्धा कपूर थीं, जो सिंगर अमाल मलिक के स्कूल में ही पढ़ती थीं और उनकी सीनियर थीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस अपनी सादगी और दयालु स्वभाव से उन्हें बहुत आकर्षित करती थी। गायक ने अभिनेत्री के बारे में कहा, ‘स्कूल में भी वो डेंचर पहनकर आती थीं, मेरी सीनियर थीं और मेरी स्कूल की क्रश थीं। वो इंसान भी बहुत स्वीटहार्ट थीं।’ अमाल मलिक ने आगे बताते हुए बोले, ‘पूरे इंटरनेट पर सबसे असली फॉलोइंग उस लड़की की है, बिना कुछ किए।’ अमाल ने शो में खुलासा किया कि श्रद्धा कपूर उनकी सीनियर थीं. जिनकी सादगी और नेचर के वो फैन थे. अमाल ने कहा- ‘स्कूल में भी डेंटर पहन के आती थीं, मेरी सीनियर थी. मेरी स्कूल की क्रश थीं और इंसान भी इतनी स्वीटहार्ट.’ अमाल ने श्रद्धा कपूर की आशिकी 2 की तारीफ की और कहा कि उस फिल्म ने एक्ट्रेस की जिंदगी बदल दी।

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

अमाल ने किया मिस्ट्री गर्ल को याद

उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने इशारों में मुहर लगा दी है कि वो किसी को डेट कर रहे हैं। अमल ने उस शख्स का नाम नहीं लिया है, लेकिन कैमरे के सामने आकर उसे मैसेज दिया है कि वो उनके साथ ही कमिटेड हैं और उनके लिए बिल्कुल भी चिंता ना करें। अमल मलिक ने कहा, ‘मैं अपने उस खास इंसान से कुछ कहना चाहता हूं, जिसे डर है कि मैं बिग बॉस में चीजें बिगाड़ दूंगा या मुझे घर में कोई और मिल जाएगा। ऐसा नहीं होने वाला है। ये मैं दिल से कह रहा हूं। अगर आप मुझे देख रहे हैं तो मैं यहां हूं, लेकिन मैं आपका सम्मान अपने साथ लेकर आया हूं।’ मैंने आपसे एक वादा किया है, और आपने मुझसे कहा है कि शो के बाद जब हम बाहर मिलेंगे, तो बैठकर दिल खोलकर बात करेंगे और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे,” वे कहते हैं।

अमाल अपनी गर्लफ्रेंड से आगे कहते हैं कि उन्हें शो में उनकी बहुत याद आ रही है। वे कहते हैं, “इस शो में, मुझे भले ही अलग तरह से दिखाया जाए, आपको मेरा नेगेटिव साइड दिखे, आपको लगे कि मैं थोड़ा गुस्सैल स्वभाव का हूँ, लेकिन यहाँ का माहौल ही ऐसा है। अपना खेल खेलने के लिए, आपको मुखर होना ज़रूरी है, लेकिन चिंता मत करो। मुझे नहीं पता कि मुझे ये बात नेशनल टेलीविज़न पर कहनी चाहिए या नहीं, लेकिन मैं समझ गया हूँ कि सिर्फ़ तीन दिनों में, मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूँ। काश हमारे पास साथ में और वक़्त होता। यहाँ आने से पहले मैं तुमसे बस दो बार मिल पाता। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रहा हूँ।”

Bigg Boss 19
Bigg Boss 19

बिग बॉस 19 शो के बारे में

सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। बिग बॉस का यह शो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रहा है और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

Also Read: Amaal Mallik in Bigg Boss 19: Bigg Boss 19 में Amaal Mallik की एंट्री पर भाई Armaan Malik का रिएक्शन आया सामने

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।