Weekend के वार पर Bigg Boss 19 के फैंस को मिलेगा बड़ा Surprise, शो में होगी Amaal Malik की गर्लफ्रेंड की एंट्री?

Summary :

Bigg Boss 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर रिश्तों का एक्वेशन भी बदलता नजर आ रहा है। हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों को एक खास जोड़ी ने अपनी क्यूट केमिस्ट्री से अट्रैक्ट किया है। इस बार ये जोड़ी है मृदुल और नतालिया की, जिनकी दोस्ती अब धीरे-धीरे एक खूबसूरत बॉन्ड में बदलती दिख रही है। दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग और बॉन्ड ने फैंस का दिल जीत लिया है। मृदुल और नतालिया की खिंचाई वहीं हाल ही में जारी हुए 50 सेकेंड्स के प्रोमो में Salman Khan ने वीकेंड का वार में मस्ती…

Bigg Boss 19 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे घर के अंदर रिश्तों का एक्वेशन भी बदलता नजर आ रहा है। हर सीजन की तरह इस बार भी दर्शकों को एक खास जोड़ी ने अपनी क्यूट केमिस्ट्री से अट्रैक्ट किया है। इस बार ये जोड़ी है मृदुल और नतालिया की, जिनकी दोस्ती अब धीरे-धीरे एक खूबसूरत बॉन्ड में बदलती दिख रही है। दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग और बॉन्ड ने फैंस का दिल जीत लिया है।

मृदुल और नतालिया की खिंचाई

वहीं हाल ही में जारी हुए 50 सेकेंड्स के प्रोमो में Salman Khan ने वीकेंड का वार में मस्ती करते हुए मृदुल और नतालिया की खिंचाई की। सलमान ने नतालिया से मुस्कराते हुए पूछा कि उन्हें मृदुल कैसे लगते हैं। इस पर नतालिया ने बिना हिचकिचाहट जवाब दिया, “मृदुल मेरी जान है।” इस प्यारे जवाब पर घर के सभी कंटेस्टेंट्स ठहाके लगाकर हंसते नजर आए।

Bigg Boss 19

Bigg Boss 19 का रोमांटिक कपल

प्रोमो में आगे दोनों का एक रोमांटिक कपल डांस भी दिखाया गया, जिसमें मृदुल और नतालिया की केमिस्ट्री देखते ही बन रही थी। मृदुल ने डांस के बाद कहा कि वह इस पल को पूरी तरह एन्जॉय कर रहे हैं और उन्हें यहां काफी मजा आ रहा है। दर्शकों को भी यह जोड़ी बेहद पसंद आ रही है और सोशल मीडिया पर इनके वीडियो क्लिप्स वायरल हो रहे हैं।

Salman Khan

 

अमाल को मिला बड़ा Surprise

प्रोमो का सबसे दिलचस्प हिस्सा तब आया जब Salman Khan ने कंटेस्टेंट अमाल को मंच पर बुलाया और उनसे कहा, “मैं तुम्हारे लिए एक गुड न्यूज लेकर आया हूं। जिनको तुमने नेशनल टीवी पर कन्फेस किया है, वो यहां आए हैं।” सलमान की इस बात पर अमाल का चेहरा हैरानी से भर गया और उन्होंने शॉकिंग रिएक्शन दिया।

amaal mallik

दरअसल, कुछ एपिसोड पहले अमाल ने कैमरे के सामने खड़े होकर अपने किसी खास इंसान को एक इमोशनल मैसेज दिया था। उन्होंने कहा था कि वह उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं और घर से बाहर निकलते ही उनसे अच्छी तरह बात करेंगे। इसके बाद से ही दर्शक यह अनुमान लगाने लगे थे कि वह शायद अपनी गर्लफ्रेंड की बात कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि सलमान जिनको लेकर आए हैं, वो अमाल मलिक की गर्लफ्रेंड हैं या कोई और?

फरहाना और बसीर के छिड़ी बहस

इसी बीच घर के अंदर एक और ड्रामा भी देखने को मिला, जब फरहाना और बसीर के बीच तीखी बहस हो गई। फरहाना के वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही बसीर के साथ उनकी नोंक-झोंक शुरू हो गई थी, लेकिन अब यह लड़ाई काफी गंभीर हो गई है। बसीर ने फरहाना के व्यवहार, उनके मैनर्स और पर्सनालिटी पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि फरहाना घर के माहौल को खराब कर रही हैं।

farhana bhatt baseer ali

जवाब में फरहाना भी चुप नहीं रहीं और उन्होंने बसीर को खरी-खोटी सुनाते हुए उन पर यह आरोप लगा दिया कि वह बिग बॉस हाउस में सिर्फ लड़कियों को इंप्रेस करने आए हैं। इस बहस ने दोनों के पुराने रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के एक्सपीरियंस को भी सामने ला दिया, जहां से इन दोनों की पुरानी अनबन शुरू हुई थी।

आने वाले एपिसोड में मिलेंगे कई सवालों के जवाब

अब देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले एपिसोड्स में यह रिश्तों का उलझता ताना-बाना क्या नया मोड़ लेता है। क्या मृदुल-नतालिया की जोड़ी आगे भी कायम रहेगी? क्या अमाल की जिंदगी में वाकई कोई स्पेशल इंसान एंट्री करेगा? और फरहाना-बसीर की लड़ाई क्या घर के माहौल को और ज्यादा उथल-पुथल कर देगी? इन सभी सवालों के जवाब जल्द ही Bigg Boss 19 के आने वाले एपिसोड्स में मिलेंगे।

ये भी पढ़ें: Tanya Mittal Viral Video: Bigg Boss 19 की Tanya Mittal के झूठ का हुआ पर्दाफाश, सच्चाई जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Yashika Jandwani