आस्था पर गहरी चोट! दिल्ली के कालका जी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या, जानें पूरा मामला

Summary :

Delhi Kalka Ji Mandir Murder News: दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार रात को मंदिर में सेवा कर रहे एक सेवादार की कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। Delhi Kalka Ji Mandir Murder News: प्रसाद न मिलने पर शुरू हुआ विवाद स्थानीय लोगों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने वहां ड्यूटी पर तैनात सेवादार से चुन्नी और प्रसाद की मांग की।…

Delhi Kalka Ji Mandir Murder News: दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। शुक्रवार रात को मंदिर में सेवा कर रहे एक सेवादार की कुछ लोगों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।

Delhi Kalka Ji Mandir Murder News: प्रसाद न मिलने पर शुरू हुआ विवाद

स्थानीय लोगों और पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कुछ श्रद्धालु मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद उन्होंने वहां ड्यूटी पर तैनात सेवादार से चुन्नी और प्रसाद की मांग की। जब उन्हें यह नहीं मिला तो वे गुस्से में आ गए और बहस करने लगे। देखते ही देखते बहस ने झगड़े का रूप ले लिया।

Delhi Kalka Ji Mandir Murder News
Delhi Kalka Ji Mandir Murder News

Kalka Ji Mandir Murder News: लाठियों और घूंसे से किया गया हमला

विवाद इतना बढ़ गया कि श्रद्धालुओं में से कुछ लोगों ने सेवादार पर लाठियों और घूंसों से हमला कर दिया। हमले में सेवादार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Delhi Kalka Ji Mandir Murder News
Delhi Kalka Ji Mandir Murder News

Murder News: मृतक की पहचान 

मृतक सेवादार की पहचान योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 35 वर्ष थी। वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के फत्तेपुर गांव का रहने वाला था। योगेंद्र पिछले 14-15 सालों से कालकाजी मंदिर में सेवादार के रूप में सेवा कर रहा था। उसकी मेहनत और लगन से वह सभी के बीच जाना जाता था।

Kalka Ji Mandir News: पुलिस कार्रवाई और आरोपी की गिरफ्तारी

घटना की जानकारी मिलते ही कालकाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस ने दक्षिणपुरी निवासी 30 वर्षीय अतुल पांडे नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके अन्य साथियों की तलाश अभी जारी है और पुलिस उन्हें पकड़ने की पूरी कोशिश कर रही है।

Delhi Kalka Ji Mandir Murder News
Delhi Kalka Ji Mandir Murder News

मामला दर्ज, जांच जारी

इस गंभीर मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें:- नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता, तीन तस्करों के साथ 40 लाख का माल बरामद

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।