चर्चित टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के चाहने वाले इन दिनों काफी ज्यादा दुखी हैं, दरअसल इस मशहूर जोड़ी का सीरियल से सफर अंतिम चरण पर है। लेकिन इस बीच खबरें यह भी सामने आ रही है मोहसिन और शिवांगी अब बिग बॉस 15 का हिस्सा बन सकते हैं। इन दोनों को बिग बॉस 15 ऑफर किया गया है और दोनों की शो में आने की पूरे संभावना है। दरअसल इस पॉपुलर जोड़ी की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, इसलिए मेकर्स उनकी लोकप्रियता को भुनाने में जुटे हैं।

एक निजी वेब पोर्टल के मुताबिक मोहसिन खान और शिवांगी जोशी को 4 करोड़ रुपए ऑफर तक कर दिया गया है। हालांकि अब तक दोनों की तरफ से कोई रिस्पांस नहीं आया है कि दोनों ने शो में आने का क्या फैसला लिया है।

गौरतलब है शो के कंटेस्टेंट का खुलासा कुछ समय पहले ही होता है। यहां तक कि कंटेस्टेंट को पहले क्वारंटाइन किया जाता है फिर शो में एंट्री दी जाती है। इस महीने के आखिर में प्रतिभागियों को क्वारंटाइन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वैसे अगर शिवांगी जोशी और मोहसिन खान बिग बॉस 15 में शामिल होंगे तो फैंस के लिए भी किसी गुड न्यूज से कम नहीं होगा।

वहीं बात बिग बॉस 15 की करें तो इस बार मेकर्स शो में कुछ नया तड़का लगाने को तैयार हैं। दरअसल इस बार शो की थीम जंगल है, जहां घरवालों को थोड़ी मुश्किलें झेलनी पड़ सकती हैं। हाल ही में शो का नया प्रोमो जारी हुआ है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान ने इशारों-इशारों में ये बता दिया है कि इस बार कंटेस्टेंट्स की राह आसान नहीं होने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



