बिग बॉस में शमिता शेट्टी को मिल गया पार्टनर? फीलिंग्स शेयर कर बोलीं राकेश पसंद हैं, लेकिन…

Summary :

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस ओटीटी के सबसे क्यूट जोड़ी में से एक हैं।

मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी और राकेश बापट बिग बॉस ओटीटी के सबसे क्यूट जोड़ी में से एक हैं। यही नहीं फैंस खुद शमिता और राकेश की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। यूं तो पहले ही दोनों एक दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर चुकें थे, लेकिन अब हाल ही के एपिसोड में शमिता शेट्टी ने राकेश के लिए अपनी फीलिंग्स का इजहार भी कर दिया है। दरअसल नेहा ने नेहा भसीन को बताया कि वो राकेश को पसंद करती हैं और राकेश भी उनके लिए ऐसा ही महसूस करते हैं।
बता दें, नेहा और शमिता एक दूसरे से बात कर रही होती हैं, इस दौरान शमिता, राकेश संग भी कनेक्शन के बारे में बात करती हैं। तब नेहा शमिता से पूछती हैं कि क्या वो लोग एक दूसरे को लाइक करते हैं, क्योंकि उन्हें ऐसा लगता है। इसके जवाब में शमिता कहती हैं हां वो और राकेश एक दूसरे को पसंद करते हैं और ये दिखता भी है। शमिता ने बताया कि राकेश एक अच्छे इंसान हैं और उन्हें वो काफी अच्छे लगते हैं।

वैसे तो अब शमिता ने अपने दिल कि बात बता दी है कि वो राकेश को पसंद तो करती हैं लेकिन वो उन्हें लेकर कंफ्यूज भी हैं। जी हां शमिता ने कहा कि राकेश उन्हें काफी कंफ्यूज इंसान लगते हैं।राकेश की कंफ्यूज पर्सनालिटी उनके लिए काफी डिस्टर्बिंग हो जाती है। शमिता ने कहा कि वो खुद कंफ्यूज नहीं हैं, लेकिन राकेश अपने आप में कंफ्यूज हैं।
शमिता को ऐसे पार्टनर की तलाश… 
शमिता का कहना है राकेश पहले उनका हाथ पकड़ते थे। मॉर्निंग में हग देते थे, परन्तु जबसे उन्हें दूसरे कंटेस्टेंट्स ने टोकना शुरू कर दिया तो उन्होंने यह सब काफी हद तक कम कर दिया है।शमिता ने यह भी कहा कि वो इस उम्र में आकर फ्लर्टिंग नहीं करना चाहती हैं। अगर कोई उनकी लाइफ में आएगा तो रहने के लिए आएगा।
इसके अलावा शमिता ने यह भी बताय है कि वो ऐसा पार्टनर चाहती हैं कि जो उनके साथ को लेकर प्राउड फील करे, कुल मिला कर उन्हें स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी वाला पार्टनर चाहिए। लेकिन राकेश उन्हें काफी कंफ्यूज इंसान लगते हैं। वहीं अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा की शो में राकेश और शमिता की क्यूट लव स्टोरी कहां तक आगे बढ़ती है।

Desk Team