Bigg Boss : सलमान ने दी घरवालों को चेतावनी, मान जाओ वरना…

Summary :

NULL

बिग बॉस 11 के घर में रोने-धोने का सिलसिला जारी है। अर्शी खान के बाद अब शो के एक और कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा घर वालों के सामने रोए हैं। शो के होस्‍ट सलमान खान कई बार अपना आपा खो बैठते हैं. लेकिन इस सीजन में ये मौका बड़ी जल्‍दी आया जब सलमान के गुस्‍से का भागी जुबैर खान और प्रियांक शर्मा बनें. जुबैर खान घर से बेघर हो चुके हैं।

प्रियांक को भी सलमान ने घर से बेघर कर दिया था लेकिन उनकी एक बार इंट्री करवाई गई. लेकिन ‘वीकेंड के वार’ एपिसोड में सलमान एकबार फिर भड़क गये और उन्‍होंने प्रियांक के साथ-साथ पूरे घरवालों को चेतावनी दे डाली।

Big Boss 11

पिछले हफ्ते अर्शी खान का मुद्दा छाया रहा था। दरअसल सपना और अर्शी की बहस में कूदते हुए प्रियांक ने सपना के कानों में कुछ कहा था। सपना ने अर्शी के सामने ‘गोवा-पुणे’ कहा तो वह पागल सी हो गई और प्रियांक से बार-बार पूछने लगी कि उन्‍होंने सपना को क्‍या कह दिया है। इसी बात को लेकर सलमान भड़क गये।

Big Boss 11

‘वीकेंड के वार’ में ‘बिग बॉस 10’ के प्रतिभागी लोपामुद्रा राउत और मनु पंजाबी घरवालों से मिलने पहुंचे। उन्‍होंने घरवालों से बात की और सपना को भी कहा कि वो किसी की भी कही हुई बातों का भरोसा न करें। इसके बाद सलमान ने प्रियांक को चेताया कि वे बाहर से घरवालों की पर्सनल लाईफ के बारे में जो भी जान कर आये हैं इसका जिक्र वो यहां कतई नहीं करेंगे।

Salman

सलमान ने घरवालों को चेतावनी दी कि अगर कोई भी कंटेस्‍टेंट किसी भी सदस्‍य के पर्सनल लाईफ को लेकर या फिर उनके घरवालों को लेकर कोई टिप्‍पणी करेगा, उसे वे नहीं बख्‍शेंगे और सीधा घर से निकाल बाहर करेंगे।

सलमान ने प्रियांक को यह भी कहा कि दोबारा इंट्री कर आप घर में गंदगी फैला रहे हैं। सलमान ने प्रियांक को यह भी याद दिलाया कि उन्‍हें बिग बॉस ने पहले ही कहा था कि घरवालों के बारे में वे जो कुछ बाहर से जान कर आये हैं उसका जिक्र किसी से नहीं करेंगे, बस गेम पर फोकस करेंगे।

Big Boss 11

इसके बाद घर का अगला कैप्‍टन चुना गया। इसके लिए बंदगी, ज्‍योति और लव को एक रिंग में बांध दिया जाता है। जो इस रिंग सबसे आखिर तक टिका रहेगा वो इस घर का नया कैप्‍टन होगा। इस बाद सलमान खान घर में यह घोषणा करते हैं कि ज्योति कुमारी को घर से बेघर किया जा रहा है क्‍योंकि इस हफ्ते उन्‍हें सबसे कम वोट मिले हैं. अब बंदगी और लव रिंग से बंधे हैं. इन्‍हीं दोनों में से अगला कैप्‍टन चुना जायेगा।

Desk Team