टीवी के विवादित शो Big Boss 12 के चौथे ही एक कंटस्टेंट की पूरी पोल खुल चुकी है। बता दें कि ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस कंटेस्टेंट ने शो में आने के लिए अपना नाम और काम दोनों ही गलत बताए हैं।
वह इस शो में जोड़ी में आया है और शो की थीम के अनुसार वह एक आम खिलाड़ी यानी कॉमनर बनकर आया है। हम बात कर रहे हैं बिग बॉस 12 की जोड़ी शिवाशीष मिश्रा और सौरभ पटेल की।
इस कंटेस्टेंट ने बोला है Big Boss 12 शो के लिए झूठ
Big Boss 12 में अनूप-जसलीन और क्रिकेटर श्रीसंथ के बाद सौरभी पटेल ही वो खिलाड़ी हैं जिन्होंने शो को और भी सुर्खियां दे दी हैं। सौरभ पटेल ने अपना नाम न गलत बताया है बल्कि उन्होंने अपने काम के बारे में भी शो में एक बड़ा झूठ बोला है।
वैसे आपको बता दें कि सौरभ पटेल का असली नाम साहिल रामेश्वर पटेल है और वह कोई किसान नहीं है बल्कि वह तो रश्मि शर्मा और बीएजी फिल्म्स जैसे प्रोडक्शन हाउस में बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
कास्टिंग डायरेक्टर हैं सौरभ पटेल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सौरभ पटेल के झूठ का खुलासा उनके ही एक साथी ने किया है। सौरभ के साथ काम कर चुके उस इंसान ने एक इंटरव्यू में यह बताया है कि वह कास्टिंग डायरेक्टर शादमान खान के साथ भी काम कर चुके हैं।
जब शादमान खान से इस मामले में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह सौरभ ने उनके साथ कुछ समय पहले ही काम किया है लेकिन उस समय उसका नाम सौरभ नहीं था। लेकिन इस मामले में ज्यादा कुछ बताने से भी इंकार कर दिया है।
रोशमी और कृति बनी हैं Big Boss 12 की पहली कैप्टन
अब Big Boss 12 की बात करें तो घर में पहला कैप्टन बनाने की प्रतिक्रिया चल रही है जिसमें आम जोड़ी रोशमी और कृति को मिला है। कैप्टेंसी का फैसला घर में राजा रानी के टास्क के जरिए हुआ है।
बता दें कि इस टास्क में राजा और रानी अनूप जलोटा और जसलीन को बनाया गया था वहीं दीपिका कक्कड़ और रोशमी-कृति की जोड़ी को घर की कैप्टेंसी के लिए आम सहमति से चुना गया था।
टास्क में बाजी मारने के चलते रोशमी और कृति को कैप्टन चुना गया। घर में पहले टास्क बीबी प्रेस कांफ्रेंस में घर के पुरुष कंटेस्टेंट्स की लापरवाही के चलते उन्हें कैप्टेंसी की दावेदारी से बाहर कर दिया गया। बता दें कि बिग बॉस इतिहास में यह पहली बार होने जा रहा है जब घर के तीन कंटेस्टेंट सीधे नॉमिनेट होकर घर से बाहर हो सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App











