Astrologer ने की भविष्यवाणी, Bigg Boss 19 के Grand Finale से पहले सामने आया Winner का नाम?

Summary :

bigg boss winner 2025:  टीवी का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच चुका है। दर्शकों को शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट, नॉमिनेशन टास्क और कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती टक्कर खूब एंटरटेन कर रही है। वहीं जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, वैसे-वैसे हर कंटेस्टेंट और भी ज्यादा सावधानी और स्टेटर्जी के साथ गेम खेलता नजर आ रहा है। इसी बीच फिनाले से ठीक पहले शो का विनर कौन होगा इसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। Ekta kapoor bigg boss 19: शो में पहुंची एकता कपूर बता दें, रविवार के वीकेंड…

bigg boss winner 2025:  टीवी का सुपरहिट रियलिटी शो बिग बॉस 19 अब अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच चुका है। दर्शकों को शो में लगातार आ रहे ट्विस्ट, नॉमिनेशन टास्क और कंटेस्टेंट्स के बीच बढ़ती टक्कर खूब एंटरटेन कर रही है। वहीं जैसे-जैसे फिनाले करीब आ रहा है, वैसे-वैसे हर कंटेस्टेंट और भी ज्यादा सावधानी और स्टेटर्जी के साथ गेम खेलता नजर आ रहा है। इसी बीच फिनाले से ठीक पहले शो का विनर कौन होगा इसको लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है।

Ekta kapoor bigg boss 19: शो में पहुंची एकता कपूर

ekta kapoor bigg boss
ekta kapoor bigg boss (Credit: Social Media)

बता दें, रविवार के वीकेंड का वार एपिसोड में टीवी शो की दुनिया की दिग्गज निर्माता एकता कपूर बिग बॉस के मंच पर दिखाई दीं। वह अपने ऐप ‘बालाजी एस्ट्रो गाइड’ को प्रमोट करने के लिए आई थीं। इस दौरान उन्होंने कंटेस्टेंट्स अमाल मलिक और तान्या मित्तल को एक खास ऑफर भी दिया लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा वह मोड़, जब एकता कपूर अपने साथ एक एस्ट्रोलॉजर को लेकर आईं, जिन्होंने शो के विनर को लेकर दिलचस्प भविष्यवाणियां कीं।

Bigg Boss Winner 2025: कौन बनेगा विनर

Bigg Boss Winner 2025
Bigg Boss Winner 2025 (Credit: Social Media)

एस्ट्रोलॉजर हर्षवर्धन शुक्ला जब बिग बॉस के स्टेज पर पहुंचे तो सलमान खान ने उनसे सीधे सवाल किया कि घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स में किनके सितारे फिलहाल सबसे मजबूत दिखाई दे रहे हैं? हर्षवर्धन शुक्ला ने बताया कि उन्होंने घर के सभी सदस्यों की कुंडलियां पढ़ी हैं और हर कंटेस्टेंट की अपनी-अपनी क्षमता और सकारात्मक गुण हैं। हालांकि, वह किसी भी व्यक्ति को सीधे तौर पर ‘विनर’ बताने से बचते नज़र आए।

एस्ट्रोलॉजर ने कहा कि वह यह नहीं कहेंगे कि कौन बिग बॉस 19 जीतेगा, क्योंकि उनके मुताबिक बिग बॉस केवल एक मंच है और जीत से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है इस मंच के बाद खुलने वाले अवसर है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिन चार लोगों के नाम वह बताने वाले हैं, उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल दिखाई देता है, चाहे वे ट्रॉफी जीतें या नहीं।

Bigg boss astrologer: किनका भविष्य रहेगा उज्जवल

Bigg Boss Astrologer
Bigg Boss Astrologer (Credit: Social Media) 

इसके बाद उन्होंने उन चार कंटेस्टेंट्स के नाम बताए, जिनकी पत्रिका के अनुसार आने वाले समय में उन्हें बड़ी सक्सेस मिलने वाली है। हर्षवर्धन शुक्ला ने जिन चार कंटेस्टेंट्स का नाम लिया, वे हैं 1. प्रणीत मोरे 2. फरहाना भट्ट 3. गौरव खन्ना और 4. तान्या मित्तल उनका मानना है कि इन चारों कंटेस्टेंट्स के सितारे इस समय काफी मजबूत स्थिति में हैं और जो भी बिग बॉस के घर से बाहर निकलकर अपने करियर में आगे बढ़ेंगे, उन्हें कई बड़े अवसर मिल सकते हैं।

Bigg Boss 19
Bigg Boss Winner 2025 (Credit: Social Media) 

एस्ट्रोलॉजर का बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई है। दर्शक कयास लगा रहे हैं कि क्या इन चार नामों में से कौन बिग बॉस 19 की ट्रॉफी उठाएगा? हालांकि, कई लोग इसे सिर्फ एक हिंट मान रहे हैं और जोर देकर कह रहे हैं कि फैसला तो ग्रैंड फिनाले में ही होगा।

ग्रैंड फिनाले का इंतज़ार

फिनाले में सिर्फ दो हफ्ते बचे हैं और घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स अब पूरी तरह दम लगाकर गेम खेलते नज़र आ रहे हैं। हर टास्क, हर नॉमिनेशन और हर बातचीत का असर सीधे उनके गेम और फाइनल रन पर पड़ रहा है। ऐसे में एस्ट्रोलॉजिकल प्रिडिक्शन ने एक्साइटमेंट को और दिया है, लेकिन असली सस्पेंस अभी भी बरकरार है। फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिरी मुकाम तक कौन सा कंटेस्टेंट पहुंचता है और बिग बॉस 19 का ताज आखिर किसके सिर सजता है।

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में खड़ा हुआ नया बवाल, Tanya Mittal पर भड़की Malti Chahar, जड़ दिया ज़ोरदार थप्पड़!

Yashika Jandwani