BiggBoss OTT Winner : दिव्या अग्रवाल ने जीती ट्रॉफी, फर्स्ट रनरअप रहे निशांत भट्ट

Summary :

‘बिग बॉस ओटीटी’ की विजेता की घोषणा कर दी गई है। ‘बिग बॉस ओटीटी’ का खिताब दिव्या अग्रवाल को दिया गया है. निशांत फर्स्ट रनर रहे। दिव्या को ट्रॉफी के साथ ही 25 लाख रुपये विनिंग अमाउंट भी मिला है।

बिगबॉस ओटीटी का पहला सीजन अब खत्म हो चुका है और शो को उसका पहला विनर मिल गया है। दिव्या अग्रवाल ने बिग बॉस ओटीटी की ट्रॉफी जीती। इस दौरान उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। सभी ने उन्हें चीयर किया और कॉन्ग्रेचुलेट किया। शो के अंत में तीन कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में बरकरार रहे और टॉप 3 में पहुंचे।  इसमें शमिता शेट्टी, निशांत भट्ट और दिव्या अग्रवाल शामिल थे। 
फर्स्ट रनरअप रहे निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी शो में तीसरे नंबर पर रहीं। प्रतीक सहजपाल ने बिग बॉस 15 में जाने का विकल्प चुनते हुए खुद को बिगबॉस ओटीटी के विनर की रेस से बाहर कर दिया। वहीं राकेश बापत चौथे नंबर पर रहे। 
 दिव्या अग्रवाल के विनर बनने के बाद सोशल मीडिया पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग एक्ट्रेस के गेम की तारीफ करते हुए उन्हें इस जीत का सही दावेदार मान रहे हैं। जबकि कुछ लोगों के मुताबिक दिव्या अग्रवाल शो के विजेता की सही हकदार नहीं हैं। 
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गेम शो के फॉर्मेट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी के विजेता को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 15 में एंट्री नही मिलने वाली है। जिससे दिव्या अग्रवाल के फैंस में जरूर मायूसी है। जबकि फर्स्ट और सेकेंड रनर आप बिग बॉस 15 में एंट्री पा सकेंगे।

इससे पहले बिग बॉस ओटीटी में प्राइज मनी के तौर पर रखे सूटकेस को उठाकर, बिग बॉस 15 में डायरेक्ट एंट्री लेने वाले पहले कंफर्म्ड कंटेस्टेंट प्रतीक सेहजपाल बने हैं। प्रतीक सेहजपाल अब बिग बॉस 15 के मेहमान बन चुके हैं। जबकि उनके अलावा शो के बाकी कंटेस्टेंट्स के नाम का खुलासा होना बाकी है।

Desk Team