इस साल बिग बजट और बड़ी स्टारकास्ट के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गयी ये पांच बहुप्रतीक्षित फ़िल्में

Summary :

इस साल बॉलीवुड में कई सारी शानदार फ़िल्में रिलीज़ हुई जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन बटोरा पर कुछ फ़िल्में ऐसी थी जो अच्छी स्टारकास्ट और बिग बजट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। आईये देखते है साल 2019 की टॉप 5 फ्लॉप फ़िल्में, जिन्हे दर्शकों ने नकार दिया।

इस साल बॉलीवुड में कई सारी शानदार फ़िल्में रिलीज़ हुई जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन बटोरा पर कुछ फ़िल्में ऐसी थी जो अच्छी स्टारकास्ट और बिग बजट होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। आईये देखते है साल 2019 की टॉप 5 फ्लॉप फ़िल्में, जिन्हे दर्शकों ने नकार दिया। 
फिल्म कलंक : 

करण जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म कलंक संजय दत्त ,माधुरी दीक्षित,वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, कियारा आडवाणी और सोनाक्षी सिन्हा जैसी बड़ी स्टारकास्ट के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गयी। ये इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप साबित हुई है। इस फिल्म का कुल बजट 150 करोड़ रुपये था।  
साहो : 

बाहुबली फेम प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर इस बिग बजट फिल्म से दर्शकों को खूब उम्मीदें थी पर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर वो कलेक्शन नहीं कर पायी, जिसका अंदाजा लगाया गया था। फिल्म का कुल बजट करीब 300 करोड़ था।
मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी

कंगना रनौत की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से भी काफी उम्मीदें की गयी थी।  25 जनवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म में कंगना ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया था। इस एपिक फिल्म ने अपने कुल बजट 125 करोड़ के बराबर भी कलेक्शन नहीं किया। 
ठाकरे : 

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म में शिव सेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे का किरदार निभाया था।  फिल्म में उनके अभिनय की तो खूब तरफ हुई पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पायी। 
पीएम नरेंद्र मोदी : 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी इस फिल्म में अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने लीड रोल निभाया था।  मोदी जी भले ही चुनावों में भारी बहुमत से जीत कर दुबारा सत्ता पर काबिज हो गए हो पर फिल्म बॉक्स ऑफिस ढेर हो गयी। विवेक भी किरदार में खास जंचे नहीं और दर्शकों ने फिल्म को सिरे से नकार दिया। 

Ujjwal Jain