कई खबरें आपने दुनियाभर से एटीएम लूटने की सुनी होगी। सोशल मीडिया पर इन दिनों एटीम चोरी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। एटीएम उखाड़ने की कई सारे वारदातें हुईं हैं जिसमें चोरों ने ट्रक्र,जेसीबी जैसे भारी-भरकम वाहनों का इस्तेमाल करके चोरी की है।

ऐसी ही घटना महाराष्ट्र के पुणे से सामने आई है जहां पर स्कॉर्पियो एसयूवी से चोरों ने एटीएम लूटा है। चोरों ने एटीएम सिर्फ 1 मिनट 20 सेकेंड में लूटा। बीते 15 दिसंबर को यह घटना घटी थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
9.72 लाख रुपए एटीएम में रखे थे

खबरों की मानें तो चोरों ने जिस एटीएम को चुराया उसमें लगभग 9.72 लाख रुपए थे। पुणे के खराबवाड़ी गांव की यह घटना है जहां पर एटीएम में कोई सिक्यॉरिटी गार्ड नहीं था। बता दें कि एक चालाकी इस वारदात में भी थी। पुलिस ने बताया कि जिस एटीएम को लेकर चोर फरार हुए हैं वह फर्श पर ही रखा हुआ था। इस एटीएम के पेच को भी कसा हुआ नहीं था। इस चोरी को लेकर पुलिस यह आशंका जता रही है कि इसके बारे में चोरों के पास पूरी जानकारी थी।
चोर आए थे सफेद स्कॉर्पियो से
सोशल मीडिया पर जो सीसीटीवी फुटेज इस वारदात की वायरल हो रही है उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि एक सफेद स्कॉर्पियो में तीन चोर आए हैं। लगभग रात 2 बजे की यह घटना है। वीडियो में नजर आ रहा है कि एक चोर एटीएम बूथ में जाकर एटीएम में रस्सी बांधता है और रस्सी का जो दूसरा सिरा था उसे स्कॉर्पियो से बांधा हुआ है। उसके बाद एसयूवी कार चला रहे चोर ने तेज गति में गाड़ी चलाई जिसके बाद एटीएम मशीन दरवाजे को तोड़ती हुई बाहर आ गई।
चोरों की एसयूवी पुलिस की टीम नहीं रोक पाई
उसके बाद गाड़ी के पिछले हिस्से में दो चोरों ने एटीएम मशीन को रखा। हालांकि एटीएम मशीन गाड़ी में रखने के लिए ड्राइवर ने भी उतरकर मदद की। उसके बाद तीनों एटीएम मशीन लेकर फरार हो गए। खबरों की मानें तो एसयूवी को पुलिस की एक पट्रोल टीम ने देखा परंतू वह उसे रोकने में असफल हो गए।


Download Android App
Download iOS App



