सारा अली खान इन दिनों अपनी अगली फिल्म लुका छुपी-2 की शूटिंग में बिजी चल रही है। एक्ट्रेस इस फिल्म की शूटिंग विक्की कौशल संग मध्य प्रदेश में कर रही हैं। वहीं इसके अलावा एक्ट्रेस अपने काम से समय निकलकर तीर्थस्थलों पर जाकर भगवान से आशीर्वादक्ले रहे हैं। हाल ही में सारा अपनी मां के साथ उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन किए और फिर इसके बाद वह इंदौर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में माथा टेकने पहुंचीं। जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई।

एक्ट्रेस को आई मालदीव्स वेकेशन की याद
इस बात में कोई शक नहीं की सारा अली खान घूमने-फिरने की बहुत शौकीन हैं। सारा कोई ऐसा मौका नहीं छोड़ती जब उन्हें घूमने का मौका मिले और वह उसे मिस कर दे। क्योंकि एक्ट्रेस को काम से जैसे ही समय मिलता है, वह परिवार या दोस्तों के साथ किसी न किसी ट्रिप पर निकल जाती हैं। दरअसल, सारा पिछले काफी दिनों से शूट पर हैं और अब उन्हें दोस्तों के साथ मस्ती बहुत याद आ रही हैं।

सारा अली खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह अलग-अलग बिकिनी पहन दोस्तों के साथ मालदीव्स वेकेशन डेज को मिस करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो उनके मालदीव्स ट्रिप का है, जिसमें सारा और उनके दोस्तों की कई सारी तस्वीरें हैं। वीडियो में सारा बीच साइड कभी नाचते हुए, कभी साइकल चलाते, कभी नारियल के पेड़ पर लेट सनबाथ लेते तो कभी समुद्र किनारे बैठ डूबते हुए सूरज को निहारते हुए नजर आ रही है।

यहां देखिये सारा अली खान का वीडियो
एक्ट्रेस ने अपने इस वीडियो को शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा, अपने बालों में इन हवाओ को मिस कर रही हूं, सनकिस्ड चेहरे, बिखरे हुए बाल, इसीलिए सोचा कि क्यों न यह वीडियो शेयर किया जाए। पूरी दिन बस मस्ती- कोई फिक्र नही, सनराइज सनसेट, हर जगह शानदार वाइब्स। वैसे वीडियो में सारा अलग-अलग बिकिनी पहने अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं।फैंस सारा अली खान के इस अंदाज को बहुत पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें हाल ही में उनकी फिल्म ‘अतरंगी रे’ ओटीटी पर रिलीज हुई है, जिसमें वह साउथ के सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड के स्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आई थीं। वहीं एक्ट्रेस अब अपनी अपकमिंग फिल्म की तैयारी में जुटी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



