बॉलीवुड के फेमस स्टार कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के घर नन्ही परी का
स्वागत किया है। बिपाशा ने 12 नवंबर को बेटी
को जन्म दिया है जिसका नाम कपल ने देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। शादी के 6 साल बाद करण और बिपाशा पैरेंट्स बने है और
उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। वहीं 15 नवंबर को बिपाशा अस्पताल से डिस्चार्ज हो गईं। एक्ट्रेस बेटी को गोद में लिए
पैपराजी के सामने आई।
सोशल मीडिया पर करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की तस्वीरें तेजी से वायरल हो
रही हैं। इन तस्वीरों में उनकी बेटी भी कपल के साथ दिखाई दे रही हैं। फोटोज में
बिपाशा ने देवी को गोद में उठाया हुआ है और करण कैमरे की तरफ देखकर पोज देते दिख
रहे है। दरअसल, ये तस्वीरें
बिपाशा और करण के घर की बाहर की है।
इस दौरान बिपाशा ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की प्रिंटेड ड्रेस पहनी है। उन्होंने
नन्ही देवी को गोद में लिया है जिसे उन्होंने पिंक ब्लैंकेट से कवर किया हुआ है।
इस दौरान करण ने टीशर्ट और शॉर्ट्स कैरी किए। उन्होंने एक बैगपैक ले रखा है।
बिपाशा कार से बाहर निकलीं और फिर करण ने उनके साथ खड़े होकर पोज दिए।
बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और उन्होंने प्रेग्नेंसी के
दौरान भी एक्ट्रेस ने काफी फोटोज और वीडियोज शेयर की थी। बिपाशा ने अपना एक बोल्ड
मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरे शेयर की थी। जिसे लेकर एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी
किया गया था। बता दें कि बिपाशा और करण की मुलाकात साल 2015 में फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। अगले साल 2016 में उन्होंने शादी करने का फैसला किया था।
अगस्त 2022 में मैटरनिटी फोटोशूट की
तस्वीरें शेयर कर बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने आने वाले बच्चे के बारे में
जानकारी दी थी।


Download Android App
Download iOS App





