दिल्ली में पांच महीने पहले हुई श्रद्धा वाकर की हत्या को लेकर देश स्तब्ध है। महाराष्ट्र के पालघर की श्रद्धा वाकर की उसके लिव इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने हत्या कर शव को 30 से ज्यादा टुकड़ो में काट दिया। इस मामले में बीजेपी न्याय की मांग कर रही है। बीजेपी विधायक राम कदम ने श्रद्धा हत्याकाँड को लव जिहाद का मामला बताया और पीड़िता और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया।
पूनावाला को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की
बता दे कि विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाजपा की महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुई है। और पीड़िता को न्याय दिलाने के पक्ष में नारेबाजी भी की इसके साथ ही आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
क्या है पूरा मामला?
आफताब और श्रद्धा 2019 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। जब परिवार वालों ने रिश्ते पर ऐतराज जताया तो श्रद्धा ने घर छोड़ दिया और पालघर के नायगांव शहर में पूनावाला के साथ रहने लगी।अप्रैल में दोनों दिल्ली में आ गए, जहां श्रद्धा ने पूनावाला पर शादी करने का दवाब बनाना शुरु कर दिया। जिसके चलते उनके संबंधों में खटास आ गई। आफताब ने परेशान होकर गला घोंटकर श्रद्धा को मौत के घाट उतार दिया और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया। फिर उन्हें फ्रीजर में प्लास्टिक की थैलियों में भरकर रख दिया। अगले 18 दिनों तक वह चुपचाप उन थैलियों को अलग-अलग जगह फेंककर आया।
पिता ने पालघर पहुंचकर की पुलिस से शिकायत
पूरी जांच तब शुरू हुई जब पीड़िता के बचपन के दोस्त लक्ष्मण नादर ने सितंबर में उसके परिवार को बताया कि श्रद्धा अचानक दो-तीन महीने से अधिक समय से ‘लापता’ है। सूचना मिलते ही चिंतित पिता विकास वाकर ने पालघर पुलिस में शिकायत की।दोनों राज्यों की पुलिस टीमें मामले की जांच कर रही हैं और सनसनीखेज अपराध की जड़ तक पहुंचने के लिए पूनावाला के मोबाइल और लैपटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को जब्त कर लिया है।

Download Android App
Download iOS App