बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु भले ही काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दुरी बनाकर चल रही हो, लेकिन अब एक्ट्रेस जल्द एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने कुछ दिनों पहले सभी के साथ साझा की थी। पर, इसके अलावा बिपाशा बसु को लेकर एक नई अफवाह काफी तेजी से फैल रही है। दरअसल, खबर यह है कि अभिनेत्री की प्रेग्नेंट हैं।

बिपाशा बसु ने साल 2016 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर संग शादी रचाई थी। इसके बाद से ही फैंस कपल के माता-पिता बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस बीच बिपाशा बसु के प्रेग्नेंट होने को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

दरअसल, मंगलवार को बिपाशा बसु अपने हमसफर करण सिंह ग्रोवर एवं परिवार संग डिनर के लिए घर से बाहर निकलीं। इस बीच पैपराजी ने उन्हें परिवार संग कैमरे में कैद किया गया। बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर के इस वीडियो को मशहूर सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बिपाशा बसु ब्लू कलर की वन पीस ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। लेकिन उनकी ये ड्रेस ओवर साइज है। जिसमें एक्ट्रेस का कुछ बदला-बदला सा लुक देखने को मिला। यही नहीं बिपाशा के इस लुक को देख फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगा रहे हैं।

लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन…
एक यूजर ने बिपाशा बसु के इस वीडियो पर कमेंट करके लिखा-वह पक्का प्रेग्नेंट हैं… खूबसूरत मां ओवरसाइज्ड ड्रेस में। दूसरे ने लिखा, वह प्रेग्नेंट हैं?’ तीसरे ने लिखा, बिपाशा बसु मैम प्रेग्नेंट हैं, क्योंकि कुछ महीनों से वो ऐसे ही ढिले कपड़े पहन रही हैं।




बता दें, हाल ही बिपाशा बसु ने इस साल बड़े पर्दे पर वापसी करने की खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया था। एक्ट्रेस को आखिरी बार हॉरर ड्रामा फिल्म अलोन में देखा गया था, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उन्होंने अपने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ अहम किरदार निभाया है।


Download Android App
Download iOS App



