Sofia Qureshi और Vyomika Singh की फोटो शेयर कर Bipasha Basu ने कहा, ‘जय हिंद’

Summary :

बिपाशा बसु ने भारतीय सेना को किया सलाम, कहा ‘जय हिंद’

बिपाशा बसु ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीरें साझा कर भारतीय सेना को सम्मानित किया। ‘जय हिंद’ के संदेश के साथ उन्होंने सेना की भूमिका की सराहना की। इससे पहले कई अन्य कलाकारों ने भी भारतीय सेना की सराहना की है।

बिपाशा बसु ने भारतीय सेना के प्रति सम्मान जताते हुए इंस्टाग्राम पर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने ‘जय हिंद’ के संदेश के साथ सेना की भूमिका की सराहना की। इससे पहले कई सितारों ने भी भारतीय सेना को सलाम किया है।इससे पहले अभिनेता राघव जुयाल ने भी सोफिया और व्योमिका की तस्वीर शेयर की थी और भारत के लिए इसे गौरवान्वित पल करार दिया।

राघव जुयाल ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर भारतीय सेना, वायुसेना और विदेश मंत्रालय की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग की एक छोटी सी क्लिप शेयर की थी। इस क्लिप में भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी प्रेस ब्रीफिंग करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जुयाल ने लिखा, ”जय हिंद! ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की ब्रीफिंग दो अलग-अलग धर्मों की दो महिला अधिकारियों कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने की।

इन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है।” इससे पहले अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने भी कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह के वीडियो को शेयर किया था। उन्होंने लिखा था, “यह एक मजबूत और प्रभावशाली संदेश है कि एक राष्ट्र के रूप में हम कौन हैं।” बिपाशा से पहले फिल्म जगत के अन्य सितारों ने भी भारतीय सेना को सलाम किया और इसे ‘गर्व से भर देने वाला क्षण’ बताया।

अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने सेना की सराहना करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, “हमारे सशस्त्र बलों की गरिमा को कभी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। वे देशवासियों के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालते हैं और ऐसा केवल अपने कर्तव्य और धरती के प्रति प्रेम के कारण होता है।” बेंद्रे ने कहा, “हम उनके साहस और हमें सुरक्षित रखने के लिए सदैव आभारी हैं। वे हैं तो हम कल की चिंता किए बिना शांति से सो सकते हैं। उनका साहस हमें बहुत कुछ सिखाता है। उनका बलिदान हमें एकजुट करता है। हमें अपने सशस्त्र बलों पर गर्व है।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.