Birthday Special : आइरा खान के बर्थडे पर पति नूपुर शिखरे ने किया विश

Summary :

आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान आज 27 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे पर फैंस के साथ-साथ, आइरा के पति नूपुर शिखरे ने भी अपनी वाइफ को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ फिटनेस ट्रेनर नूपुर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है। HIGHLIGHTS आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान आज 27 साल की हो गई हैं आइरा के पति नूपुर शिखरे ने भी अपनी वाइफ को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं फिटनेस ट्रेनर नूपुर ने सोशल मीडिया पर…

आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान आज 27 साल की हो गई हैं। उनके बर्थडे पर फैंस के साथ-साथ, आइरा के पति नूपुर शिखरे ने भी अपनी वाइफ को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ फिटनेस ट्रेनर नूपुर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है।

HIGHLIGHTS

  • आमिर खान की लाडली बेटी आइरा खान आज 27 साल की हो गई हैं
  • आइरा के पति नूपुर शिखरे ने भी अपनी वाइफ को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं
  • फिटनेस ट्रेनर नूपुर ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की है।

बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान के लिए आज का दिन बेहद खास है। आइरा खान आज अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास दिन पर उनके फैंस और परिवार के लोग उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके पति नूपुर शिखरे ने भी उन्हें विश करते हुए एक पोस्ट किया है।

नूपुर की शादी की अनदेखी तस्वीर

नूपुर शिखरे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर आइरा के साथ शादी की एक अनदेखी फोटो शेयर की है। इस फोटो में नूपुर ब्लैक कलर के ऑउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, उन्होंने कंधे पर लाल दुपट्टा लपेटा हुआ है वहीं आइरा ब्लैक पैंट और लाल ब्लाउज में नजर आ रही हैं। दोनों विक्ट्री का साइन बनाते हुए कैमरा के सामने पोज देते हुए दिखाई आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए नूपुर ने कैप्शन में लिखा ‘हैप्पी बर्थडे माय लव, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।’ इस फोटो पर आइरा ने भी प्यार देते हुए अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

नूपुर और आइरा की अभी हाल ही में हुई शादी

बता दें कि आइरा खान ने इसी साल की शुरुआत में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और फिटनेस ट्रेनर नूपुर शिखरे के साथ राजस्थान में पहले रजिस्टर मैरिज की, और फिर व्हाइट वेडिंग भी की थी। इसके बाद दोनों ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए थे। नूपुर और आइरा साथ में बेहद खूबसूरत दिखतें है।

फैंस ने किया आइरा को विश

नूपुर शिखरे के इस पोस्ट पर कई फैंस ने आइरा को बधाई देते हुए रियेक्ट किया है । एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ब्यूटीफुल कपल, तो वहीं दूसरे ने लिखा कि जन्मदिन मुबारक हो आइरा खान, भगवान आपको हमेशा अच्छा स्वास्थ्य और खुशियां दें। इसके अलावा भी उनके कई फैंस ने उन्हें विश किया।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.