Bigg Boss 14 फेम Sonali Phogat का निधन, गोवा में बीजेपी नेता को आया हार्ट अटैक

Summary :

बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट का निधन हो गया. सोनाली के निधन से हर कोई शॉक्ड है. सोनाली का निधन हार्ट अटैक से हु. बता दें कि सोनाली एक बीजेपी नेता थी. सोनाली सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती थी और डांस वीडियोज और तसवीरें फैंस के साथ पोस्ट करती रहती थी.

टिकटॉक स्टार, बीजेपी नेता और
बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट अब हमारे बीच नहीं रही। हार्टअटैक की वजह से उनका निधन
हो गया। वह अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं जहां उन्हें बीती रात हार्ट अटैक आ गया
उन्होंने सोमवार रात
42 की उम्र में
अंतिम सांस ली। इस खबर के आने से उनके फैंस में सदमें में है। सोनाली फोगाट सलमान
खान के फेमस शो बिग बॉस 14 का हिस्सा रही थीं।

दरअसल, राजनीति में सक्रिय होने से पहले सोनाली फोगाट एक्टिंग और मॉडलिंग की
दुनिया में जलवा बिखेर रही थीं। मगर उन्हें असली पहचान बिग बॉस 14 से मिली थी। शो
के दौरान वो अपने बयानों को लेकर काफी चर्चा में रही थी। बिग बॉस से सोनाली ने
टीवी जगत में भी अच्छा नाम कमाया। लेकिन वो गेम जीत नहीं पाई।

All about Sonali Phogat

सोनाली बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुत बड़ी फैन थी। एक इंटरव्यू में
उन्होंने कहा था कि मैं तो सलमान खान की वजह से बिग बॉस शो देखती हूं। उनको देखना
बहुत अच्छा लगता है, उनकी हंसी बहुत खास है। जब फ्लोर पर वो लेट लेट के हंसते हैं
तो मेरा मन करता है वो सारा दिन चलता रहे। मैं सलमान खान को 24 घंटे देख सकती हूं,
एक सेकेंड के लिए भी बोर नहीं होउंगी।

BJP leader and actress Sonali Phogat dies of heart attack in Goa | Latest  News India - Hindustan Times

बता दें कि सोनाली ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में एंकरिंग से की थी। वह
हिसार दूरदर्शन के लिए एंकरिंग करती थीं। दो साल बाद 2008 में उन्होंने भाजपा की
सदस्यता ले ली और तब से वह राजनीति में सक्रिय हो गई हैं। सोनाली ने कुलदीप
बिश्नोई के खिलाफ आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में पिछला
विधानसभा चुनाव लड़ा था। मगर चुनाव में वह हार गई थीं।

गौरतलब है कि सोनाली फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
वीडियो में सोनाली हिसार के बालसमद मार्केट कमिटी के सेक्रेटरी को थप्पड़ और चप्पल
से पीटते दिखी थी। सोनाली ने इस दौरान कहा था कि सेक्रेटरी ने उन्हें अपशब्द कहा
था, इस मामले ने काफी तूल भी पकड़ा था।

 

Desk Team