पैगम्बर मोहम्मद के उपर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद काफी हंगामा मचा था। इसी बीच खबर आ रही है कि एक बीजेपी नेता को विवादित टिप्पणी देने के चलते गिरफ्तार कर लिया गया है क्योंकि बीजेपी नेता ने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी दी थी। जानकारी के मुताबिक नेता तेलंगाना के बताए जा रहे है। जानकरी के अनुसार नेता द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी कि गई थी जिसके बाद से तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में लोग सड़कों पर उतर आए थे। जिसके बाद आज सुबह ही नेता की गिरफ्तारी कर ली गई है।
प्रदर्शनकारी नेता की गिरफ्तारी की मांग पर थे अड़े
कहा जा रहा है की नेता द्वारा विशेष समुदाय की धार्मिक भावना आहत की गई है, जिसके चलते लोगों के अंदर गुस्सा था और कई थानों में इसके खिलाफ FIR भी दर्ज की गई थी। दरअसल नेता का नाम टी. राजा बताया जा रहा है। नेता ने एक वीडियो अपलोड किया था, इसमें नेता ने पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी जिसके बाद शहर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। प्रदर्शनकारी उनकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। जिसेक बाद नेता की गिरफ्तारी मंगलवार की सुबह कर ली गई थी।


Download Android App
Download iOS App



