मशहूर एक्टर सनी देओल आज यानि 19 अक्टूबर को अपना 65वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। बर्थडे के खास मौके पर फैंस सहित उनके करीबी जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस बीच सनी देओल के छोटे भाई बॉबी देओल ने भी बर्थडे की ढेर सारी बधाई दी। बॉबी देओल अक्सर अपने भाई सनी के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

ऐसे में उनके बर्थडे के स्पेशल दिन बॉबी देओल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में बॉबी और सनी देओल के अलावा उनकी दो बहनें अजीता और विजेता देओल भी दिखाई दे रही हैं। वहीं तस्वीर में चारों भाई-बहन एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें धर्मेंद्र के छह बच्चे हैं। पहली पत्नी प्रकाश कौर से उनके चार बच्चे हैं वहीं दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से दो बेटियां हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए बॉबी देओल ने अपने बड़े भाई सनी देओल को बर्थडे विश करते हुए तस्वीर के कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे भैया, आप मेरी दुनिया हो। फोटो में चारों भाई-बहन बेहद प्यारे नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉबी, सनी, अजीता और विजेता देओल की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। वहीं एक्टर के फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर सनी देओल को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।

बता दें,सनी देओल ने 1983 में फिल्म ‘बेताब’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में दीं, जिनमें ‘घायल’, ‘दामिनी’, ‘गदर- एक प्रेम कथा’, ‘चालबाज’, ‘नरसिम्हा’, ‘विश्वात्मा’, ‘जीत’, ‘घातक’ जैसी दर्जनों सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। सनी देओल अपने समय के सुपरस्टार रहे हैं। बेशक अब वह कम फिल्में करते हों लेकिन फैंस के बीच उनका क्रेज कम नहीं हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



