बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की अचानक बिगड़ी तबीयत , रोड शो छोड़कर लौटे मुंबई

Summary :

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई। वह उस समय राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए एक रोड शो में थे।

महाराष्ट्र के जलगांव जिले में बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की तबीयत शनिवार को अचानक खराब हो गई। वह उस समय राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के लिए एक रोड शो में थे।

तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर बीच में ही रोड शो छोड़कर मुंबई लौटे

तबीयत बिगड़ने के बाद एक्टर बीच में ही रोड शो छोड़कर मुंबई लौट आए। बताया जा रहा है कि उनके सीने में अचानक दर्द उठ गया था।

एक्टर अब ठीक

गोविंदा के एक करीबी ने बताया कि एक्टर अब ठीक हैं। वह थक गए थे और असहज महसूस कर रहे थे।

महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान है। वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

कुछ दिन घर पर ही व्यायाम और फिजियोथेरेपी की सलाह दी

उल्लेखनीय है कि गोविंदा (60) को हाल ही में पैर में गोली लगी थी। डॉक्टर ने उन्हें कुछ दिन घर पर ही व्यायाम और फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी।

1 अक्टूबर को लगी थी गोली

अपनी ही रिवॉल्वर से 1 अक्टूबर को गोली लगने के बाद उन्हें मुंबई के क्रिटी केयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Shera Rajput