बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है। आये दिन दिशा अपनी तस्वीरों और वीडियोस को लेकर भी काफी सुर्ख़ियों में रहती है।

दिशा पाटनी ने एक बार फिर हॉट फोटोशूट कराया है जिसकी झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वीडियो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोटोज कितने खूबसूरत दिखेंगे।

बता दें , यह फोटोशूट दिशा ने ब्रैंड कैलविन क्लेन के लिए करवाया है। दिशा इस इंटरनेशनल ब्रैंड की इंडियन ऐंबैसडर हैं। कुछ समय पहले ही वह इससे जुड़ थीं जिसकी खुशी उन्होंने अपने फैन्स के साथ शेयर भी की थी।

दिशा ने फोटोशूट के दौरान का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह सेक्सी ब्लैक ब्रा पहनी दिख रही हैं। इस क्लिप में जींस और ब्रा पहनी दिशा प्रोफेशनल मॉडल की तरह पोज देती दिख रही हैं।
देखिये दिशा पटानी का वायरल वीडियो:
दिशा पाटनी इससे पहले भी इस ब्रैंड के लिए कई बोल्ड फोटोशूट करवा चुकी हैं जिसकी तस्वीरें सुर्खियों में छा गई थीं। फैंस के बीच उनकी तस्वीरें खूब वायरल होती है और फैंस उनकी नयी तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते है।

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो दिशा पटानी जल्द ही फिल्म‘मलंग’में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ लीड रोल में आदित्य रॉय कपूर हैं। इससे पहले दिशा सलमान खान की फिल्म भारत में नजर आयी थी और उनके किरदार की काफी प्रशंसा भी की गयी थी।



Download Android App
Download iOS App



