Dussehra 2019: दशहरा के इन कामों को करने से जिंदगी पर पड़ता है बुरा असर

Summary :

8 अक्टूबर को देशभर में वियजदशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इस खास दिन पर बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाते हुए रावण के पुतले जलाए जाते हैं।

8 अक्टूबर को देशभर में वियजदशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा। इस खास दिन पर बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाते हुए रावण के पुतले जलाए जाते हैं। मां भगवती की आराधना यानी की नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद दशमी तिथि को अयोध्या नरेश भगवान राम ने लंकाधिपति दशानन का वध किया था। 
भारतीय संस्कृति में राम सिर्फ आराध्य ही नहीं बल्कि वो एक संस्कृति पुरुष भी है। दशहरा के त्योहार को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन का हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। बता दें कि दशहरा के दिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें दशहरा के दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो आइए जानते हैं इन कामों के बारे में….
नहीं काटे पेड़
हमारे अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे हमारे जीवन में बहुत जरूरी होते हैं। ऐसे में दशहरा के दिन पेड़ काटना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन पेड़ काटने से इंसान का स्वास्थ्य खराब होता है।
हत्या 

दशहरा के दिन अपने शॉक पूरे करने के लिए किसी भी जीव-जंतु की हत्या न करें। क्योंकि कहा जाता है कि ऐसा करने से आपका सौभाग्य दुर्भाग्य में बदल जाता है। 

Desk Team