बॉलीवुड में कई सारे एक्ट्रेस आई और गयी , इन अभिनेत्रियों में से कुछ कामयाब हो गयी और कुछ बॉलीवुड से गायब। बॉलीवुड से अचानक अलविदा कहने वाली अभिनेत्रियों में से एक है फरहीन जिन्होंने अक्षय कुमार की फिल्म सैनिक में काम किया था।
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अश्विनी भावे, रोनित रॉय और अनुपम खेर जैसे सितारों के साथ फरहीन के काम को भी काफी तारीफ मिली थी। इस फिल्म में फरहीन ने अक्षय कुमार की बहन का किरदार निभाया था।
1992 में आई फिल्म ‘जान तेरे नाम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली फरहीन को उनके चेहरे की वजह से काफी फैन फोलोविंग मिली थी जो माधुरी दीक्षित जैसा लगता था। फरहीन ने अपने करियर में ‘सैनिक’, ‘नजर के सामने’, ‘फौज’, ‘दिल की बाजी’ और ‘आग का तूफान’ जैसी फ़िल्में की।
बॉलीवुड के अलावा फरहीन ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कई फिल्मे की जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल भी हुई पर अचानक उन्होंने बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया।
फरहीन का अचानक यूँ फिल्म इंडस्ट्री छोड़ के जाना किसी को समझ नहीं आया और ना ही कभी उनके बारे में कोई खबर आई। पर इन दिनों उनके बारे में कुछ ऐसी जानकारी निकल कर सामने आ रही है जो लोगों को हैरान कर रही है।
दरअसल फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान ही फरहीन को मनोज प्रभाकर से प्यार हो गया था और उनका अफेयर करीब 4 सालों तक चला और इसके बाद उन्होंने मनोज प्रभाकर से गुपचुप तरीके से शादी कर ली और बॉलीवुड को अलविदा कह दिया।
आपको बात दें ये इन दिनों एक सफल बिज़नस वीमेन है और सफलता पूर्वक एक बड़ी कंपनी चला रही है। अपने घर-परिवार को संभालने के साथ साथ फरहीन अपना हर्बल स्किन केयर प्रोडक्ट्स का बिजनेस संभल रही है। अपने पति मनोज प्रभाकर के साथ उन्होंने ये कंपनी खोली थी और पिछले 18 से ये अपनी कंपनी की डायरेक्टर हैं।


Download Android App
Download iOS App










