कार्तिक आर्यन और सारा अली खान का सरेआम किस करते हुए विडियो हुआ वायरल

Summary :

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को किस करते हुए दिखाया जा रहा है। फिल्म लव आजकल की शूटिंग के दौरान का है।

कार्तिक आर्यन का सिक्का बॉलीवुड में इन दिनों बुलंदियों पर हैं और ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर उनकी फ़िल्में कामयाबी के झंडे गाड़ रही है बल्कि उनकी फैन फॉलोविंग भी जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। हाल ही में उनकी रिलीज़ फिल्म ‘लुका’ छिपी’ भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ में भी कार्तिक आर्यन के जलवे कुछ कम नहीं है। सारा अली खान जैसी एक्ट्रेस भी उन्हें अपना क्रश मानती है और अनन्या पांडे के साथ भी उन्हें आजकल खूब देखा जा रहा है।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

कई इंटरव्यूज में कार्तिक आर्यन से पुछा जा चुका है की क्या वो सारा अली खान को डेट करना पसंद करेंगे पर कार्तिक ने अब तक तो यही कहा है की वो फिलहाल काम और करियर पर फोकस करना चाहते है।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे कार्तिक आर्यन और सारा अली खान को किस करते हुए दिखाया जा रहा है। बताया जा रहा है की ये वीडियो फिल्म लव आजकल की शूटिंग के दौरान का है।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है पर सोशल मीडिया पर इसे सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का किसिंग वीडियो बताकर वायरल किया जा रहा है। अगर ये वीडियो सही है तो सारा अली खान की तो मन की मुराद पूरी हो गयी है।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

आपको बता दें ये वीडियो कार्तिक आर्यन के फैन पेज पर शेयर किया गया है जिसमे बैकग्राउंड में एक रेस्टॉरेंट का नजारा दिख रहा है और लग भी रहा है की ये कोई शूटिंग का सीन है।

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक और सारा को फिल्म ‘लव आज कल’ के अगले पार्ट ‘लव आज कल 2’ के लिए साइन किया गया है। इसके अलावा कार्तिक फिलहाल अनन्या पांडे और भूमि पेडणेकर के साथ फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ की शूटिंग भी कर रहे हैं।

देखिये विडियो :

महिला फैन ने सेल्फी खींचने के दौरान सुपरस्टार प्रभास को मारा थप्पड़, विडियो वायरल

Desk Team