मुंबई में आज से 12 साल पहले 26 नवंबर को दिल दहलाने वाला आतंकी हमला हुआ था। आज पूरा देश उन शहीदों और पीड़ितों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिनकी इस हमले में जान गई थी। वहीं देशवासियों ने उन परिवारें के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की हैं जिन्होंने इस हमले में अपने परिजनों को हमेशा के लिए खो दिया था। इस आतंकी हमले के शहीदों को बॉलीवुड सेलेब्स ने भी श्रद्धांजलि देते हुए अपने भावनाएं सोशल मीडिया के जरिए जाहिर की हैं।

इस आतंकी हमले को याद करते हुए ट्विटर पर एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट में लिखा, 26/11 का दिन मुंबईकर कभी नहीं भूलेंगे। मुंबई हमले के शहीदों और पीड़ितों को मेरी श्रद्धांजलि। हम हमेशा अपने सर्वोच्च बलिदान के लिए हमारे बहादुरों के ऋणी रहेंगे।

बॉलीवुड एक्टर केके मेनन ने ट्वीट में लिखा, 26/11/2008। हमारे उन सभी साथी भारतीयों को श्रद्धांजलि जिन्होंने इस हमले में अपना जीवन खो दिया।

एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, 26/11 मुंबई हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि। मुंबई के लोगों को सलाम। अनंत बार आपके बलिदान के लिए आभारी और आप हमेशा के लिए हमारे दिल में हैं।

रणदीप हुड्डा ने अपने ट्वीट में लिखा, मुंबई हमले के 12 साल। शहीदों और पीड़ितों को कभी नहीं भुलाया जाएगा। सभी नायक वर्दी नहीं पहनते हैं।

अनुपम खेर ने भी ट्वीट करते हुए लिखा, मुंबई में 26/11 को क्या हुआ था, ये दुनिया कभी नहीं भूलेगी।और हम हिंदुस्तानी तो बिलकुल भी नहीं। इस आतंकवादी हमले में जिन्होंने अपनी जान गंवाई और जिन्होंने अपनी जान दीं, उन्हें मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ना भूलेंगे और न ही भूलने देंगे।



Download Android App
Download iOS App



