रवीना टंडन ने मनाली की पहली स्नोफॉल का वीडियो किया शेयर, लिखा-‘सभी चिंताओं को भूलकर वंडरलैंड….’

Summary :

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों हिमाचल में शूटिंग के सिलसिले में पहुंची हुई हैं। दिवाली भी इस साल एक्ट्रेस ने अपने पति से दूर मनाई। हिमाचल में मनाली में रवीना टंडन इस समय हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों हिमाचल में शूटिंग के सिलसिले में पहुंची हुई हैं। दिवाली भी इस साल एक्ट्रेस ने अपने पति से दूर मनाई। हिमाचल में मनाली में रवीना टंडन इस समय हैं और सोशल मीडिया पर खूबसूरत वादियों की तस्वीरें साझा कर रही हैं। हाल ही में मनाली में इस सीजन की पहली स्नोफॉल हुई है इसका भी वीडियो रवीना टंडन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। 
कई वीडियोज रवीना ने किए पोस्ट 
सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रवीना टंडन रहती हैं। अक्सर मजेदार पोस्ट वह अपने फैन्स के लिए करती हैं। हाल ही में मनाली की पहली स्नोफॉल के कई वीडियोज रवीना ने इंस्टाग्राम पर साझा किए हैं। इसमें एक बूमरैंग वीडियो भी है जिसमें बर्फ में वह मस्ती करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा बर्फीली वादियों की खूबसूरत वीडियो भी रवीना ने शेयर की हैं। 
इस वीडियो में रवीना ने कैप्‍शन में लिखा, जब बर्फ गिर रही हो तो जादुई विंटर वंडरलैंड में पहुंच जाइए, अपनी चिंताएं भूलकर अंदर के बच्चे को बाहर लाइए। अगर कोई जादू होता तो मैं मांगती कि दुनिया हील हो जाए और सबके लिए प्रार्थना करती।



मनाली में कफ्यू शाम से सुबह
इंस्टाग्राम पर रवीना टंडन ने अपनी एक तस्वीर पर्पल जैकेट शेयर की है। इस तस्वीर के साथ रवीना टंडन ने कैप्‍शन में लिखा,  जब मनाली में हो तो मनाली के लोगों की तरह ही रहो। गरम रहो भैया। नए नियम लागू हो रहे हैं शाम 8 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू और फाइन लग है।

Desk Team