निर्भया के चारों दोषियों की फांसी पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने दिया रिएक्शन , कहा – देर हुई पर इन्साफ मिला

Summary :

निर्भया फैसले पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपना रिएक्शन दिया है और सोशल मीडिया पर ट्वीट करके ये सन्देश दिया है कि ‘देर है पर अंधेर नहीं।’

सात साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निर्भया को इंसाफ मिल गया। दिल्ली के तिहाड़ जेल में निर्भया के चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे फांसी दे दी गई। निर्भया की मां ने इंसाफ के लिए काफी लंबे समय का इंतजार किया। चारों दोषियों को एक साथ फांसी के फंदे पर लटकाया गया। इस फैसले पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने भी अपना रिएक्शन दिया है और सोशल मीडिया पर ट्वीट करके ये सन्देश दिया है कि ‘देर है पर अंधेर नहीं।’
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने ट्वीट करते हुए लिखा , ‘ एक मां की जीत, आशा देवी की जीत हुई, आखिरकार इन्साफ हुआ। ‘
बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी निर्भया के फैसले पर ट्वीट किया और लिखा ,’मेरे विचार और प्रार्थनाएं निर्भया के माता-पिता, दोस्तों और प्रियजनों के साथ हैं। इंतजार लंबा हो गया है लेकिन न्याय किया गया है।’
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीती जिंटा ने भी इस मामले में अपना रिएक्शन देते हुए ट्वीट किआ और लिखा , ‘ अगर 2012 में निर्भया बलात्कारियों को लटका दिया जाता तो न्यायिक व्यवस्था महिलाओं के खिलाफ इतना अपराध रोक देती। कानून के डर को ताक पर रख दिया गया। निवारण हमेशा इलाज से बेहतर है। यह समय है जब भारत सरकार को न्यायिक सुधारों के लिए कदम उठाना चाहिए।’
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘ आखिरकार न्याय हो गया, निर्भया के माता पिता आखिरकार अब थोड़ा बेहतर महसूस करेंगे। यह उनके लिए एक लंबी लड़ाई रही। मैं आशा देवी का सम्मान करती हूं। ‘
एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपने ट्वीट में लिखा , ‘ उम्मीद के मुताबिक़ हम इस मामले में सकारात्मक अंत पर पहुंचे है। 7 साल बाद न्याय मिलना दुखद है। अब निभाया की आत्मा को शांति मिली होगी। चारों दोषियों को नरक पहुंचाने का समय है। 

Ujjwal Jain