ढिंचैक पूजा ने कोरोना वायरस पर बनाया गाना और फैंस को दी बचाव की सलाह , वीडियो हुआ वायरल

Summary :

अपने अटपटे गानों के मशहूर सिंगर ढिंचैक पूजा अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती है और एक बार फिर वो चर्चा में है। इस बार ढिंचैक पूजा अपने नए गाने को लेकर सुर्ख़ियों में है। ये गाना उन्होंने कोरोना वायरस के ऊपर बनाया है , जिसने पूरी दुनिया में कहर बरपाया हुआ है।

कोरोना महामारी के ऊपर जो गाना ढिंचैक पूजा ने बनाया है वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये गाना उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस सांग में ढिंचैक पूजा अपने अंदाज में कोरोना वायरस से बचने की सलाह दे रही है। 
ढिंचैक पूजा ने अपने वीडियो सांग में सही तरीके से  में भी बताया है।  फैंस ने सोशल मीडिया पर इस गाने को मिली जुली प्रतिक्रया दी है तो कुछ ने उन्हें इस गाने पर काफी ट्रोल भी किया है।  कुल मिलाकर ये गाना सोशल मीडिया पर खूब सुर्ख़ियों में है।  

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो ढिंचैक पूजा ने विवादित रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली थी पर उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चल पाया पर उन्हें फेम खूब मिला था। उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है , जिसपर ढिंचैक पूजा अपने नए-नए गाने करती रहती है। 

कोरोना सांग से पहले ढिंचैक पूजा का ‘आफरीन’, ‘स्वैग वाली टोपी’, ‘दारू दारू दारू’, ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दिलों का शूटर’ जैसे गाने आ चुके है।  इन गानों ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है और वह दिल्ली की रहने वाली हैं।

Ujjwal Jain