Bollywood Couple जिन्होंने गुपचुप तरीके से ऐसे की शादी की किसी को भनक तक नहीं लगी !

Summary :

कुछ नामी सितारों Bollywood Couple के शादी के किस्से लाये है जिन्होंने किसी को कानोकान खबर नहीं होने दी और शादी के बंधन में बंध गए।

बॉलीवुड सितारों की शादी पर हर किसी की नजरें होती है। लाखों करोड़ों फैंस इन पर जान छिड़कते है तो ये जानना फैंस के लिए दिलचस्प होता है की उनका पसंदीदा स्टार किसपर अपनी जान छिड़कता है। सितारें अक्सर शादी जैसे फैसलों को लेकर गुपचुप तरीका अपनाते है और आज हम आपके लिए कुछ नामी सितारों Bollywood Couple के शादी के किस्से लाये है जिन्होंने किसी को कानोकान खबर नहीं होने दी और शादी के बंधन में बंध गए।

Bollywood Couple जिनकी शादी हुई गुपचुप

1. अमिताभ-जया बच्चन

Bollywood Couples secret marriageकिसी ने सोचा नहीं था की बॉलीवुड के सुपरस्टार ( Bollywood Couple ) अमिताभ बच्चन और जया भादुड़ी अचानक गुपचुप शादी कर लेंगे। साल 1973 में जब अमिताभ ने जया से शादी की तब इस शादी में गिने चुने लोग ही शामिल हुए थे।

2. रानी मुखर्जी-आदित्य चोपड़ा

Bollywood Couples secret marriageबॉलीवुड गलियारों में रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के अफेयर को लेकर खूब चर्चाएं हुई पर किसी को ये यकीन नहीं था की रानी और आदित्य गुपचुप तरीके से शादी कर लेंगे। इन दोनों Bollywood Couple ने बिना किसी को खबर किये साल 2014 में इटली में शादी की थी।

3. प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ

Bollywood Couples secret marriageसाल 2016 में प्रीती जिंटा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइफ के साथ शादी करके सबको चौंका दिया था। अमेरिका में हुई इस शादी में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के घरवाले ही शामिल हुए थे।

4. धर्मेंद्र-हेमा मालिनी

Bollywood Couples secret marriageधर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी ने तो बॉलीवुड में सबके होश ही उड़ा दिए थे। धर्मेंद्र पहले से शादी शुदा थे। इस वजह से उन्होंने इस्माल धर्म अपना कर हेमा से पहले निकाह किया फिर शादी की। इस Bollywood Couple ने दोनों ही शादियों की किसी को भनक तक नहीं लगी।

5. श्रीदेवी-बोनी कपूर

Bollywood Couples secret marriageपहले से शादीशुदा होने के बावजूद बोनी कपूर को श्रीदेवी से प्यार हो गया। श्रीदेवी से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया। साल 1996 में इस Bollywood Couple ने शादी की जिसमे श्रीदेवी के कुछ सम्बन्धियों के अलावा किसी को नहीं बुलाया गया।

Bollywood Couple जिनकी शादी हुई गुपचुप

6. जॉन अब्राहम-प्रिया रुंचाल

Bollywood Couples secret marriageहर किसी को यही उम्मीद थी की जॉन अब्राहम लम्बे समय से अपनी प्रेमिका रही बिपाशा को ही अपना जीवन साथी बनाएगी पर जॉन ने विपाशा से अपने ब्रेकअप के बाद साल 2014 में प्रिया रुंचाल से शादी की। ये शादी मेरिका के लॉस एंजेलिस में हुई जहाँ सिर्फ जॉन की मां, बहन और प्रिया के कुछ रिश्तेदार ही शामिल थे।

7. अरिजीत सिंह-कोयल रॉय

Bollywood Couples secret marriageअपनी आवाज के जादू से सबका दिल जीतने वाले अरिजीत सिंह ने कोयल रॉय से पश्चिम बंगाल में तारापीठ के मंदिर में सात फेरे लिए। इसके लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया। ये शादी भी गुपचुप तरीके से की गयी क्योंकि कोयल और अरिजीत दोनों नहीं चाहते थे की इस शादी पर कोई मुद्दा बने।

8. जूही चावला-जय मेहता

Bollywood Couples secret marriage90 के दशक में सबके दिलों की धड़कन ने हर किसी को हैरान करते हुए बिजनेसमैन जय मेहता से साल 1999 शादी कर ली। ख़ास बात ये रही की लोगों को 2 साल तक पता ही नहीं था की जूही चावला ने शादी भी कर ली है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Desk Team