बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ इस समय यूएस में रह रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं।
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ इस समय यूएस में रह रही हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री अपने फैंस को अपनी डेली ऐक्टिविटीज से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट का मजेदार वीडियो उन्होंने शेयर किया है जो उनके फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।
मजेदार प्रियंका का तरीका
कोरोना वायरस के खिलाफ लगातार प्रियंका चोपड़ा अवेयरनेस फैलाती रहती हैं। इतना ही नहीं जरूरतमंदों की मदद में भी वह बढ़-चढ़कर सामने हैं। इस समय हर कोई सेलेब्रिटी अपने वर्कआउट के वीडियोज सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा कर रहे हैं वहीं एक मजेदार वीडियो उन्होंने पोस्ट किया है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रियंका ने शेयर किया है। इस वीडियो में देख सकते हैं कि सोफे पर वह पीठ के बल लेटी हुई हैं और बच्ची को उठाती हुआ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, नो जिम, नो प्रॉब्लम।
WHO के साथ ‘वन वर्ल्ड टुगेदर ऐट होम’ लाइव स्ट्रीमिंग में प्रियंका ने Covid-19 के लिए फंड जुटाने के लिए हिस्सा लिया था। साथ ही उन्होंने एक और लाइव फंड रेजिंग इवेंड भी किया था। बॉलीवुड के दूसरे सिलेब्स भी इसमें उनके साथ दिखाई देंगे।