सुशांत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा’ का ट्रेलर देखकर बॉलीवुड सेलेब्स की हुई ऑंखें नम ,दिया ऐसा रिएक्शन

Summary :

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपनी आखिरी सांस ली और उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपनी आखिरी सांस ली और उन्होंने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मगर सुशांत का निधन और उनकी मौत को 23 दिन बीत जाने के बाद भी फैन्स एक्टर से जुड़ी यादों को अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। बता दें कि सोमवार 6 जुलाई को सुशांत सिंह राजपूत के जीवन की आखिरी फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर रिलीज हुआ है और खास बात फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर छाया हुआ है। वहीं एक्टर की इस आखिरी फिल्म का ट्रेलर देखकर बॉलीवुड के कई सितारे भावुक हो गए। 
लाइव प्रीमियर के जरिए रिलीज किया ट्रेलर 
सुशांत सिंह राजपूत की अपकमिंग फिल्म दिल बेचारा का ट्रेलर का ट्रेलर लाइव प्रीमियर के जरिए रिलीज किया गया,जिसके बाद बॉलीवुड के कई सितारों ने इस ट्रेलर की खूब तारीफ भी की और इसको देखकर भावुक भी हो गए। अभिनेत्री कृति सेनन ने फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर को ट्विटर पर साझा करते हुए लिखा, ‘दिल बेचारा’ इसे देखना सच में बहुत मुश्किल होने जा रहा है, लेकिन मैं खुद को रोक भी कैसे सकती हूं।

भूमि पेडनेकर ने भी किया ट्वीट 

सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म सोन चिड़िया में काम कर चुकीं अदाकारा भूमि पेडनेकर ने फिल्म ‘दिल बेचारा’ के ट्रेलर को देखने के बाद ट्वीट करके लिखा, इसे देखते हुए लाखों भावनाओं से सराबोर हुई। आप भी जल्दी से देखिए। 

फरहान अख्तर बोले… 

वहीं एक्टर फरहान अख्तर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, ‘दिल बेचारा का ट्रेलर देखा, यह हमें याद दिलाता है कि हमने एक काबिल कलाकार को बहुत जल्दी खो दिया, लेकिन इस खट्टे-मीठे एहसास को देखते हुए चेहरे पर मुस्कान भी आ जाती है। मुकेश छाबड़ा और उनकी टीम को मेरी शुभकामनाएं।

रितेश देशमुख ने भी की तारीफ 

एक्टर रितेश देशमुख ने अपने ट्वीट में लिखा,दिल बेचारा का ट्रेलर काफी प्यारा है। संजना और सुशांत सिंह राजपूत स्क्रीन पर काफी शानदार नजर आ रहे हैं। मैं अपने पॉप कॉर्न के साथ शानदार कलाकार की फिल्म के लिए तैयार रहूंगा। आप हमेशा दिल में जिंदा रहेंगे प्रिय सुशांत।

इन स्टार्स ने भी किया ट्वीट 

इनके अलावा अभिनेता मनोज बाजपेयी, मीरा चोपड़ा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव सहित और भी कई सितारों ने सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा के ट्रेलर को पसंद किया है। 

ओटीटी पर रिलीज होगी फिल्म 

जानकारी के लिए बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म दिल बेचारा ओटीटी पर रिलीज होगी। यह फिल्म सीधा ओटीटी पर रिलीज होने वाली एक्टर की दूसरी फिल्म होगी। फिल्म दिल बेचारा की शूटिंग जमशेदपुर में जुलाई 2018 में शुरू हुई थी। पहले इसका नाम किजी और मैनी था। ‘दिल बेचारा’ 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार ओटीटी प्लैटफार्म पर रिलीज की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले महीने सुशांत ने मुंबई में मौजूद अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। लेकिन अभी भी सभी के मन में यह बात खटक रही है कि एक्टर ने ऐसा कदम क्यों उठाया,तभी मुंबई पुलिस उनकी मौत को लेकर जांच कर रही है। 

Desk Team