बॉलीवुड सितारों की लाइफस्टाइल के सब मुरीद होते है और इनकी दुनिया तो चकाचौंध से भरपूर होती ही है। आप किसी भी रोमांटिक फिल्म में देखे लव लाइफ को काफी शानदार तरीके से पेश किया जाता है और अंत में एक हैप्पी एंडिंग दिखाई जाती है पर क्या असल जिंदगी में इन सितारों की लाइफ फिल्मों जैसी होती है ? आपको बता दें निजी जिंदगी में भी फ़िल्मी सितारों को अपना प्यार पाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है। आज हम कुछ ऐसे नामी सितारों के बारे में बात कर रहे है जिन्होंने अपने प्यार को पाने के लिए खूब संघर्ष किया और जब बात नहीं बन पायी तो घर से भाग कर शादी की। आईये नजर डालते है इस लिस्ट पर।
जीतेन्द्र और शोभा :
अपने जमाने के सुपरस्टार जीतेन्द्र का अफेयर उस समय की कई बड़ी अभिनेत्रियों के साथ रहा लेकिन उन्हें अपना प्यार मिला अपनी बचपन की दोस्त शोभा के रूप में। जीतेन्द्र ने खुद कबूला है की 43 साल पहले शरद पूर्णिमा के दिन दोनों ने भाग कर शादी की थी।
आमिर खान और रीना दत्ता :
आमिर खान और रीना दत्ता पडोसी थे और बचपन से ही एक दुसरे से प्यार करते थे। अलग अलग धर्मों के होने की वजह से जब शादी होना मुश्किल लगा तो दोनों ने घर से भागकर रजिस्टरार के ऑफिस में शादी कर ली। उस वक्त आमिर की उम्र 21 साल थी और रीना की उम्र 19 साल थी।
सैफ अली खान और अमृता सिंह :
सैफ उस समय 21 साल के थे और बॉलीवुड में खुद को स्थापित कर रहे थे जब उन्हें अपने से 12 साल बड़ी और कामयाब एक्ट्रेस अमृता सिंह से प्यार हो गया। इस दोनों के रिश्ते पर भी इनके घरवालों की मोहर नहीं थी इसलिए दोनों को 1991 में भागकर शादी करनी पड़ी।
शम्मी कपूर और गीता बाली :
‘रंगीन रातें’ फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता शम्मी कपूर को अपने से एक साल बड़ी एक्ट्रेस गीता बाली से प्यार हो गया पर वो जानते थे की उनके घरवाले इस रिश्ते के लिए कभी तैयार नहीं होंगे इसलिए दोनों ने मंदिर में शादी कर ली थी।
आशा भोसले और गणपतराव भोसले:
बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोंसले ने अपने परिवार की मर्जी के बगैर महज 16 साल (1949) की उम्र में अपने 31 वर्षीय पर्सनल सेक्रेटरी गणपत राव भोंसले से शादी कर ली थी। हालांकि 1960 में इनकी शादी बुरी तरह टूट गयी। 1980 में आशा ने मशहूर सिंगर और कम्पोजर आर डी बर्मन से शादी की।
भाग्यश्री और हिमालय दसानी:
‘मैंने प्यार किया’ फेम एक्ट्रेस भाग्यश्री की उम्र 21 साल थी जब उन्होंने अपने स्कूल के प्यार हिमालय से शादी की। एक स्कूल ट्रिप के दौरान हिमालय ने उन्हें प्रोपोज़ किया था भाग्यश्री सांगली के राजघराने से थी इसलिए इस रिश्ता उनके घर वालों को कभी मंजूर नहीं होता इसीलिए इन दोनों प्रेमियों ने घर से भाग कर शादी कर ली थी।


Download Android App
Download iOS App









