Ayaansh Gupta के लिए एकजुट हुआ बॉलीवुड, 16 करोड़ जुटाने के लिए लगाई डोनेशन की गुहार

Summary :

3 साल का अयांश गुप्ता नाम का एक बच्चा दुर्लभ बीमारी के गुजर रहा है। उस बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी नाम की बीमारी है, जो बहुत कम लोगों को होती है। अयांश गुप्ता के लिए इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये की जरूरत है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे अयांश गुप्ता के इलाज में मदद करने के लिए आगे आए हैं।

बॉलीवुड सितारे वैसे तो अपनी फिल्मो और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते है। लेकिन कई बार ये सितारे किसी अच्छे काम के लिए एकजुट होकर मदद करने के लिए भी जाने जाते है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जो अक्सर परेशान, गरीब और जरूरमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड के कई सितारे एक बीमार बच्चे की मदद के लिए आगे आए हैं। साथ ही अपने फैंस से इस बच्चे की मदद करने के लिए अपील कर रहे हैं।
दरअसल, 3 साल का अयांश गुप्ता नाम का एक बच्चा दुर्लभ बीमारी के गुजर रहा है। उस बच्चे को स्पाइनल मस्कुलर अट्रोफी नाम की बीमारी है, जो बहुत कम लोगों को होती है। अयांश गुप्ता के लिए इलाज के लिए 16 करोड़ रुपये की जरूरत है। ऐसे में बॉलीवुड के कई सितारे अयांश गुप्ता के इलाज में मदद करने के लिए आगे आए हैं। 

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने अयांश गुप्ता की मदद करने लिए लोगों से अपील की है। उन्होंने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘#SaveAyaanshGupta यह लड़का स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित है। इस बच्चे को दुनिया की सबसे महंगी दवा की जरूरत है। इस बच्चे के इलाज में 16 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। आपका दान इनकी मदद कर सकता है। डोनेशन का लिंक कमेंट बॉक्स में डाल दिया गया है।’

वहीं अनिल कपूर ने ट्विटर पर अयांश की मदद के लिए लिखा, ‘अयांश गुप्ता को बचाने में मदद करें, हर एक छोटा योगदान मायने रखता है।’ एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने भी अयांश गुप्ता के लिए फैंस से मदद करने की अपील की है। 

फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के एक्टर सनी सिंह ने अपने ट्वीट में अयांश गुप्ता के लिए लिखा, ‘छोटे अयांश को हम सभी से मदद की जरूरत है! इस दुर्लभ जीवन की खतरनाक बीमारी से उबरने में हम उसकी मदद कर सकते हैं।’

सारा अली खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर कर अयांश गुप्ता के लिए मदद की गुहार लगाई है। सारा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘अयांश को दुनिया की सबसे महंगी दवाई की जरूरत है, आप उसकी आखिरी उम्मीद हैं।’ इनके अलावा और भी कई फिल्मी सितारों ने अयांश गुप्ता के लिए मदद की अपील की है। 

Desk Team