Bridal Look पर चार चांद लगाएंगी ये 5 Trendy और Royal Mehndi Designs, आपके हाथ बनेंगे ‘टॉक ऑफ द टाउन’!

Summary :

Bridal Mehndi Designs: इस समय सर्दियों के साथ-साथ शादियों के सीजन का आगाज भी हो चुका है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगे से लेकर हाथों पर ब्राइडल महंदी तक, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो शादी के दौरान कई सारे फंक्शन होते हैं लेकिन महंदी का फंक्शन हर दुल्हन के लिए खास होता है। आखिर, दुल्हन के हाथों पर रची महंदी में ही तो दुल्हे का प्यार दिखता है। ऐसे में, एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दुल्हन के ओवरऑल लुक में चार चांद लगा सकती है।…

Bridal Mehndi Designs: इस समय सर्दियों के साथ-साथ शादियों के सीजन का आगाज भी हो चुका है। ऐसे में होने वाली दुल्हन के लिए ब्राइडल लहंगे से लेकर हाथों पर ब्राइडल महंदी तक, सब कुछ परफेक्ट होना चाहिए। शादी का दिन दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। वैसे तो शादी के दौरान कई सारे फंक्शन होते हैं लेकिन महंदी का फंक्शन हर दुल्हन के लिए खास होता है। आखिर, दुल्हन के हाथों पर रची महंदी में ही तो दुल्हे का प्यार दिखता है। ऐसे में, एक खूबसूरत मेहंदी डिजाइन दुल्हन के ओवरऑल लुक में चार चांद लगा सकती है। इस लेख में हम आपके लिए 2025 में 5 Easy Bridal Mehndi Designs लेकर आएं हैं, जो आपके ब्राइडल लुक के साथ परफेक्ट मैच करेंगी।

Bridal Mehndi Designs: वेडिंग सीज़न के लिए 5 खूबसूरत ब्राइडल मेहंदी डिज़ाइन

1. Classic Peacock Design Bridal Mehndi

Mehndi Design for Wedding Function
Mehndi Design for Wedding Function (photo: social media)
दुल्हन के हाथों पर मोर वाली महंदी डिजाइन काफी खूबसूरत दिखती है। मोर डिजाइन से आपकी हथेली भरी हुई और सुंदर लगेगी। आप अपने हाथों में आगे या पीछे की तरफ इस डिजाइन को बनवा सकती हैं।

2. Floral Mehndi Design

Bridal Mehndi Designs
Bridal Mehndi Designs (photo: social media)
दुल्हन के हाथों पर लगने वाली फ्लोरल डिजाइन सदाबहार हैं। फूलों की डिजाइन वाली महंदी हर लड़की की पसंदीदा होती है। इसमें फूल-पत्तियां, डॉट्स और खूबसूरत एलिमेंट्स को बनाया जाता है। बात करें अगर आपके आउटफिट की, तो यह महंदी हर पैटर्न के लहंगे के साथ परफेक्ट लगती है।

3. Bridal Couple Portrait Mehndi Design

Bridal Mehndi Designs
Bridal Mehndi Designs Bridal Mehndi Designs (photo: social media)
शादी हो या फिर सगाई, होने वाली दुल्हन के हाथों पर दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर वाली महंदी डिजाइन काफी सुंदर दिखती है। इससे हथेली काफी भरी हुई और खूबसूरत नजर आती है। ऐसे में अगर आप सिंपल पर सुंदर डिजाइन चाहती हैं, तो अपने एक हथेली पर दूल्हा और एक हथेली पर दुल्हन बना सकती हैं।

4. Traditional Raja Rani Mehndi Design

Bridal Mehndi Designs
Bridal Mehndi Designs (photo: social media)
राजा-रानी वाली मेहंदी डिज़ाइन मुख्य रूप से राजस्थानी विवाह मेहंदी का एक लोकप्रिय पैटर्न है, जो दूल्हा और दुल्हन को राजसी वेशभूषा में दर्शाता है। अपनी शादी में अगर आप भी एक रॉयल लुक कैरी करने वाली हैं तो यह डिजाइन एकदम बेस्ट रहेगी। इस डिजाइन में दुल्हन के एक हाथ पर राजा यानी दूल्हा और दूसरे पर रानी यानी की दुल्हन का चित्र बनाया जाता है।

5. Bridal Jaal Mehndi Designs

Bridal Mehndi Designs
Bridal Mehndi Designs (photo: social media)
हाथों पर पीछे की तरफ लगाए जाने वाली जाल महंदी डिजाइन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। यह डिजाइन बनाने में आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। इस मेहंदी डिजाइन की खासियत यह है कि यह मॉडर्न और पारंपरिक दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ खूब जचता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।