CAA विरोध प्रदर्शन : फरहान अख्तर ने शेयर किया भारत का गलत नक्शा, हुए बुरी तरह ट्रोल

Summary :

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने बीते दिनों नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने के आवाहन किया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत और कश्मीर का गलत नक्शा शेयर कर मुसीबत मोल ले ली है।

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने बीते दिनों नागरिकता संशोधन बिल के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने के आवाहन किया था। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत और कश्मीर का गलत नक्शा शेयर कर मुसीबत मोल ले ली है। पुलिस ने इस मामले में संज्ञान लिया है वहीं लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे है। 
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले फरहान अख्तर अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर बेबाक राय रखते है और हाल ही में उन्होंने नागरिकता बिल के विरोध के लिए अपने फैंस को सड़क पर उतरने की अपील की थी और अपने ट्वीट में लिखा था कि वो भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। 

फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट में भारत और कश्मीर का ग्राफिक नक्शा भी शेयर किया था , जो गलत था। आइपीएस सुनील मित्तल ने फरहान की इस गलती को तुरंत पकड़ा और कमेंट में उन्हें खरी खोटी भी सुनाई। 
सुनील मित्तल ने फरहान को घेरते हुए अपने ट्वीट में लिखा , ‘आपने इंडियन पिनल कोड की धारा 121 का उल्लघंन किया है और यह जानबूझकर किए गए अपराधों की श्रेणी में आता है। मुंबई पुलिस और एनआईए आप सुन रहे हो? राष्ट्र के बारे में सोचें जिसने अपको जिंदगी में वह सब कुछ दिया है जो आप चाहते हों और कानून को समझो।’ 

फरहान अख्तर को जैसे ही अपनी गलती के बारे में पता चला उन्होंने तुरंत ट्वीट कर अपनी इस गलती के लिए माफ़ी मांगी है। फरहान ने अपने ट्वीट में लिखा , मैंने विरोध प्रदर्शन के बारे में जो लिखा था उसपर कायम हूं पर मैंने जो नक्शा शेयर किया वो गलत है और मैं इस गलती के लिए माफ़ी मांगता हूं। कश्मीर का एक एक इंच भारत का है।  

बता दें फरहान अख्तर ने जो भारत के नक़्शे की जो तस्वीर शेयर की थी उनमे पीओके गायब था। इस पोस्टके सोशल मीडिया पर वायरल होते ही यूजर्स ने फरहान को जबरदस्त तरीके से ट्रोल किया है। 

Ujjwal Jain