बॉलीवुड सेलेब्स के ड्रग चैट्स सामने आने के बाद से इस केस में अब कई सारे सितारें इस दलदल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अभी अन्य कई स्टार्स से पूछताछ होनी और बाकी है। टीवी से लेकर फिल्म जगत से जुड़े लोगों के नाम सामने आने के बाद मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन को ऐसा लगता है कि ड्रग्स मामले में सिलेब्रिज बेहद आसानी से इसकी चपेट में आ जाते हैं,लेकिन इस जांच को सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं रहना दिया जाना चाहिए।

स्टार्स हुए आसानी से शिकार
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन को लेकर रवीना टंडन ने अपनी बात रखी है। रवीना टंडन ने ट्वीट किया, ‘लोकल अथॉरिटी के आशीर्वाद के बिना कोई भी ड्रग सप्लाई नहीं हो सकता। वो कई बड़ी मछलियां हैं जो बिना सवाल किए बह गईं। अगर जर्नलिस्ट, स्टिंग के जरिए सप्लायर्स तक पहुंच सकते हैं तो ये अथॉरिटीज क्यों नहीं उन्हें पकड़ सकते। सेलेब्स सॉफ्ट टार्गेट हो सकते हैं।

इससे पहले रवीना क्या बोलीं?
बता दें,रवीना टंडन ने कुछ दिनों पहले भी इस मामले पर अपना एक ट्वीट करके लिखा, समय आ गया है सफाई करने का। बहुत शुक्रिया। युवा और आने वाले युवाओं को मदद मिलेगी। यहां से शुरू करें, पक्का, और फिर सभी सेक्टर्स की जांच करें। इसे जड़ से उखाड़कर खत्म कर दें। यूजर्स, डीलर्स और सप्लायर्स सभी को सजा दें। उन बड़े लोगों को भी सबक सिखाएं जो आंखे बंद करके लोगों को बर्बाद कर रहे हैं।

रवीना टंडन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म केजीएफ:चैप्टर 2 में कन्नड़ सुपरस्टार यश,श्रीनिधि और संजय दत्त के साथ दिखाई देंगी। फिल्म केजीएफ 23 अक्टूबर को रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



