कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली पिछले काफी टाइम से लाइमलाइट में से दूर हैं। एक्ट्रिंग से दूरी बना चुकीं सेलिना अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। सेलिना जेटली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखती हैं।

इन दिनों सेलिना जेटली का ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक ट्वीटर यूजर को लताड़ लगाती नजर आ रही हैं। दरअसल, इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी के मौके पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया जिस पर एक यूजर ने भद्दा कमेंट कर दिया। फिर क्या था सेलिना ने तुंरत उस यूजर को मुंहतोड़ जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी।

इंटरनेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी के मौके पर सेलिना जेटली ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वो ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी को सपोर्ट करती नजर आईं। उन्होंने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया के कुछ सबसे बहादुर ट्रांसजेंडर लोग। मैं उनके खिलाफ सभी भेदभाव और हिंसा से लड़ने के लिए तैयार हूं और हमारी दुनिया में उनके योगदान की सराहना करती हूं।’

एक्ट्रेस के इस ट्वीट पर एक यूजर ने रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘वे केवल ट्रॉफिक सिग्नल पर नजर आते हैं।’ ट्वीटर यूजर की ये बात सेलिना को बिल्कुल पसंद नहीं आई। ट्वीटर यूजर की बात का जवाब देते हुए सेलिना ने लिखा, ‘इसमें मजाक वाली क्या बात है सर? क्या ये दिल दहलाने वाला नहीं है कि किसी को सिर्फ इसलिए भीख मांगने के लिए मजबूर किया जाता है क्योंकि वे ट्रांसजेंडर हैं? यही वजह है कि जागरुकता की जरूरत है।’

ये मामला यही नहीं रुका। सेलिना के इस ट्वीट पर एक यूजर ने रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘क्या आपने देखा है कि वे कैसे भीख मांगते हैं? वे भीख नहीं मांगते। वो पब्लिकली बुरा बर्ताव करते हैं। क्या आपको ये ठीक लगता है जो स्पेशल जेंडर के लोग भीख मांगने के बहाने ट्रैफिक सिग्नल पर करते हैं? शायद आप ये सब अपनी खराब परवरिश के कारण ऐसा करेंगी।’

इस यूजर को करारा जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘मेरी परवरिश को लेकर बिल्कुल भी चिंता मत करिए। मैं इंडियन आर्म्ड फोर्स के चार जनरेशन के बीच बड़ी हुई हूं। ट्रांस कम्यूनिटी हमारे देश में सबसे ज्यादा वंचित थे और अभी भी है। आप जैसे लोग उन्हें अपने बहिष्कार से लड़ाई को और मुश्किल बनाते हैं और उनकी इस हालात के लिए जिम्मेदार हैं।’


Download Android App
Download iOS App



